..................... Bahubali director SS Rajamouli launches the Telugu trailer of Thugs Of Hindostan! - Hindi Filmibeat

Telugu trailer: रिलीज हुआ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर, एसएस राजामौली ने किया लॉंच

Recommended Video

Thugs Of Hindostan Trailer Reaction: Aamir Khan | Amitabh | Katrina Kaif | Fatima | FilmiBeat

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिदोस्तान का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है और वो काफी शानदार लग रहा है। लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया के बाद इस फिल्म का तेलुगू ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर को मशहूर तेलुगू फिल्म बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने लॉंच किया है। बता दें कि फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज की जाएगी।

फिल्म को यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है और फिल्म फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली है। ट्रेलर के लॉंच होने के बाद फिल्म से अमिताभ बच्चन की तारीफ काफी ज्यादा की जा रही है और आमिर खान काफी ज्यादा अलग तरह के किरदार में नजर आ रहें है।

thugs of hindostan, ss rajamouli, aamir khan, amitabh bachchan, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, एसएस राजामौली

बता दें कि इस बात का ऐलान अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने तेलुगू और तमिल भाषा में पहले ही कर दिया था कि फिल्म दक्षिण भारत में भी धमाल मचाने के लिए आ रही है।

अब इस फिल्म के तेलुगू ट्रेलर को एसएस राजामौली ने लॉच किया है तो लोग इसको काफी ज्यादा पसंद भी कर रहें है। बता दें कि फिल्म विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित की है और फिल्म 8 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X