#Alert: बाहुबली 2 का ट्रेलर....एकदम फटाफट...सांस रोक के तैयार हो जाइए
बाहुबली 2 के ट्रेलर की डीटेल्स आ चुकी हैं और काफी दिलचस्प हैं। बस आपको रईस का इंतज़ार और भी बेसब्री से करना होगा। जानिए ट्रेलर में क्या क्या मिल सकता है।
आखिरकार उस सवाल का जवाब मिलने वाला है जिसे लोग 2 साल से जानना चाह रहे हैं। कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा! दरअसल, जिसने भी बाहुबली देखी है उसे पता है कि जिस पल लगा फिल्म शुरू हो रही है, फिल्म खत्म हो गई। और सब देखते रह गए।
खुलासा हुआ कि बाहुबली पूरी फिल्म दूसरे पार्ट में दिखाई जाएगी और तबसे लोग बाहुबली 2 का इंतज़ार कर रहे हैं। केवल ये जानने के लिए कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। और अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी डीटेल्स बाहर आ चुकी हैं।

माना जा रहा है कि बाहुबली 2 का ट्रेलर 23 - 24 तारीख तक रिलीज़ हो जाएगा और इसे शाहरूख खान की रईस के साथ जोड़ा जाएगा।सबकी उत्सुकता केवल एक सवाल से जुड़ी है कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। जिसका जवाब भी लगभग बाहर आ चुका है । हमने आपको बताया भी था कि केवल इसलिए कटप्पा ने बाहुबली को मारा।
वहीं फिल्म के हीरो प्रभास की बॉलीवुड में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। और उनसे जुड़ी अफवाहें लगातार आ रही हैं। उन्होंने खुद धूम 4 को लेकर एक ज़बर्दस्त खुलासा किया। बहरहाल, अब बाहुबली के लिए अप्रैल तक का इंतज़ार करना है।
जानिए बाहुबली 2 से जु़ड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications