#Poster से ही ब्लॉकबस्टर है फिल्म....2017 की बॉक्स ऑफिस नंबर 1 पर तय!

महाशिवरात्रि के मौके पर भोलनाथ के भक्त बाहुबली का नया पोस्टर एसएस राजामौली ने रिलीज़ किया है और इस पोस्टर में प्रभास को देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर है।

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इसका जवाब लोगों को जल्द ही मिलने वाला है और फैन्स बेसब्री से बाहुबली 2 का इंतज़ार कर रहे हैं। और एस एस राजामौली फिल्म के हर पोस्टर के साथ इस इंतज़ार को और मुश्किल करते जा रहे हैं।

अब उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है और वाकई इस पोस्टर को देखकर, आपकी नज़रें प्रभास से हट ही नहीं पाएंगी। और कोई शक नहीं कि बाहुबली इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है।

bahubali-2-new-poster-releases-on-mahashivratri-prabhas-is-captivating

बाहुबली का धमाका अभी भी कोई नहीं भूला है। साउथ की इस फिल्म ने 600 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं फिल्म की हिंदी डबिंग ने केवल 120 करोड़ कमा लिए थे।

इसलिए जब से बाहुबली 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचनी शुरू हो चुकी है। फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हो रही है और रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने 350 करोड़ कमा लिए हैं।
[तगड़ा Rumor: बाहुबली 2...शाहरूख खान...आमिर खान...800 करोड़!]

दरअसल, बाहुबली के थियेटर राइट्स बहुत ही ऊंचे दामों पर खरीदे गए हैं। केरल में 10.50 करोड़, तमिलनाडू में 45 करोड़। वहीं माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी करीब 100 करोड़ में राइट्स बिकेंगे।

लेकिन सबसे धमाकेदार बोली लगी है हिंदी राइट्स की। फिल्म को 120 करोड़ में खरीदा गया है। वहीं विदेशों में फिल्म के राइट्स 52 करोड़ में बेचे गए।

वहीं फिल्म के सारे ही पोस्टर शानदार लग रहे हैं। जानिए फिल्म के बारे में कुछ डीटेल्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X