#Leaked: बाहुबली 2 के सेट से अभी लीक हुई हैं तस्वीरें...देख के हैरान रह जाएंगे
बाहुबली 2 के सेट से लीक हुई तस्वीरें देख दर्शकों के होश उड़ जाएंगे। ये तस्वीरें बयान कर रही हैं कि फिल्म कितनी शानदार और भव्य होने वाली है।
बाहुबली 2 की शूटिंग शानदार तरीके से चल रही है ये तो सब जानते हैं लेकिन हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। और ये इतनी शानदार हैं कि आपके होश उड़ जाएंगे।
हाल ही में राणा दग्गुबाती ने कहा था कि फिल्म के सीक्वल का युद्ध का सीन इतना शानदार है कि लोग पहला पार्ट भूल जाएंगे। और युद्ध के सीन की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उन्हें देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।

बाहुबली का धमाका अभी भी कोई नहीं भूला है। साउथ की इस फिल्म ने 600 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं फिल्म की हिंदी डबिंग ने केवल 120 करोड़ कमा लिए थे।
[#Twist: बाहुबली सीक्वल में एक नहीं दो कटप्पा, क्लाईमैक्स शूट]
इसलिए जब से बाहुबली 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचनी शुरू हो चुकी है। फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हो रही है और रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने 350 करोड़ कमा लिए हैं।
दरअसल, बाहुबली के थियेटर राइट्स बहुत ही ऊंचे दामों पर खरीदे गए हैं। केरल में 10.50 करोड़, तमिलनाडू में 45 करोड़। वहीं माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी करीब 100 करोड़ में राइट्स बिकेंगे।
[तो कटप्पा ने बाहुबली को केवल इसलिए मारा!]
लेकिन सबसे धमाकेदार बोली लगी है हिंदी राइट्स की। फिल्म को 120 करोड़ में खरीदा गया है। वहीं विदेशों में फिल्म के राइट्स 52 करोड़ में बेचे गए।
यानि कि अब तक फिल्म 350 करोड़ कमा चुकी है और इस लिहाज़ से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 500 करोड़ की कमाई करनी है। लेकिन जिस हिसाब से बाहुबली का क्रेज़ है, कोई दो राय नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाके ही करेगी।
[PHOTOS: बाहुबली की शूटिंग की ये तस्वीरें देख फैन्स का दिल टूट जाएगा!]
बाहुबली 2 के रिलीज़ डेट के चक्कर में सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ होते होते बची है। हुआ यूं कि बाहुबली सीक्वल की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई है।
और एक बार तो सबको लगा कि बस अब सलमान की कबीर खान स्टारर फिल्म गई पानी में। दरअसल, 2015 में भी बाहुबली की आंधी में सलमान खान की बजरंगी भाईजान को काफी मुश्किल हुई थी।
हालांकि 2015 में दो ही फिल्में सुनामी बनकर छाईं थीं बजरंगी भाईजान और बाहुबली। दोनों फिल्मों में 15 दिन का अंतर था। इस बार बाहुबली सीक्वल अप्रैल में रिलीज़ हो रही है और ईद 2017 को आ रही है सलमान खान की ट्यूबलाइट।
लेकिन इन दो फिल्मों के बीच लगभग 2 महीनों का अंतर है। ईद 2017 की तारीख 25 - 26 जून मानी जा रही है। वहीं बाहुबली 2, 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हो जाएगी। इसका मतलब है कि फिल्म को किसी त्योहार से कोई मतलब नहीं होगा।
ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो की तुलना कुछ समय पहले तक बाहुबली से की जा रही थी। जितनी मेहनत से आशुतोष गोवारिकर फिल्म को बना रहे थे और जितने साल से फिल्म बन रही थी, लग रहा था कि ये फिल्म भी अद्भुत पीरियड ड्रामा होगी। बहरहाल, फिल्म का ट्रेलर आते ही, सब बेमानी हो गया।
फिल्म के हिंदी वर्जन को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है। अगर गपशप गली की मानें तो करण जौहर ने बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। शायद ये प्रोजेक्ट शुद्धि है। दरअसल, शुद्धि करण जौहर का बहुत ही महत्तावाकांक्षी प्रोजेक्ट है और अगर सूत्रों की मानें तो ये एक पीरियड ड्रामा है। बाहुबली अब तक का बेस्ट पीरियड ड्रामा है इसमें भी किसी को शक नहीं है।
बहरहाल, बाहुबली 2 ने आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है। फिलहाल फिल्म का क्लाईमैक्स शूट किया जा रहा है और ये अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद फिल्म के ट्रेलर पर काम किया जाएगा। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इस बात का जवाब सब चाहते हैं।
शायद यही कारण है कि फिल्म की रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने सुलतान से ज़्यादा कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। जहां सलमान खान स्टारर फिल्म अभी 300 को छू रही है, वहीं बाहुबली 2 350 की कमाई पहले ही कर चुकी है।
देखना ये है कि इस बार एस एस राजामौली बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड धराशाई करते हैं। और सबसे दिलचस्प ये देखना होगा कि पहले पार्ट के 120 करोड़ के बाद अब फिल्म का दूसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करता है।


Click it and Unblock the Notifications




















