"नहीं मैं धूम 4 नहीं कर रहा हूं...मेरे पास अभी 2 फिल्में हैं"
बाहुबली 2 एक्टर प्रभास ने धूम 4 के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पास यशराज फिल्म्स ने ऑफर दिया या नहीं। वहीं उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू पर भी बात की।
हाल ही में बाहुबली 2 के फर्स्ट लुक ने सबके होश उड़ा दिए थे। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। लेकिन बाहुबली 2 के अलावा फैन्स प्रभास के धूम 4 की कास्ट के साथ जुड़ने की खबर से काफी एक्साइटेड थे।
अब प्रभास ने खुद ही फाइनल कर दिया है कि वो धूम 4 का हिस्सा नहीं है। इतना ही नहीं, यशराज फिल्म्स ने उन्हें धूम 4 कभी ऑफर ही नहीं की। ये सब अफवाहें कहां से उड़ी पता नहीं।

अपने बॉलीवुड डेब्यू पर बात करते हुए प्रभास ने कहा कि फिलहाल तो बाहुबली 2 के बाद मुझे दो और फिल्में पूरी करनी है इसके बाद ही कुछ सोचूंगा। हालांकि मुझे कई फिल्मों के ऑफर आए पर मैंने रिजेक्ट कर दिया है।
["अगर मैं कूड़ा भी बनाऊं तो वो 200 करोड़ तो कमा ही लेगी"]
गौरतलब है कि काफी समय से गपशप गली में धूम 4 के विलेन के लिए प्रभास के नाम की खबरें काफी ज़ोर शोर से ली जा रही थीं। हालांकि फिल्म का अभी कोई नामोनिशान नहीं है।
फिल्म को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कई नाम फिल्म से जुड़ रहे हैं और कई नाम हट रहे हैं। सलमान खान फिल्म के लिए पक्का नाम माने जा रहे थे लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है।
[#Twist: बाहुबली सीक्वल में एक नहीं दो कटप्पा...होगा धमाका!]
जानिए फिल्म से जुड़ी सबसे ताज़ा डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications












