'बाग़बान' को महकता छोड़ अलविदा कह गए रवि चोपड़ा
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने 68 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। टीवी पर महाभारत जैसा मशहूर सीरियल दिखाने वाले रवि चोपड़ा काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। भारतीय दर्शकों को टीवी से जुड़ने का श्रेय अगर रवि चोपड़ा को दिया जाए तो गलत नहीं होगा।

उस दौर में महाभारत जैसे महाकाव्य को परदे पर उतारने के लिए जितनी कल्पना चाहिए थी उतना ही हुनर भी। रवि चोपड़ा ने महाभारत का निर्माण करके भारतीय टीवी को एक नई दिशा दी थी। इसके अलावा उन्होंने द बर्निंग ट्रेन, बाग़बान और बाबुल जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। बाग़बान जैसी फिल्म से वो देश के हर मां बाप से जुड़ गए।
हर परिवार की समस्या को उन्होंने परदे पर उतारा जिसे अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने बखूबी निभाया। हाल ही में रवि चोपड़ा ने भूतनाथ सीरीज़ को भी प्रोड्यूस किया।
गौरतलब है कि रवि चोपड़ा मशहूर निर्माता निर्देशक बी आर चोपड़ा के बेटे थे और यश चोपड़ा के भतीजे।


Click it and Unblock the Notifications











