'बागबान' की एक्ट्रेस आरजू का दर्दनाक खुलासा, पति से मांगा तलाक- बाथरूम में बुरी तरह मारा, वीडियो में सबूत

अमिताभ बच्चन की बागबान और नागिन 2 की एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर ने एक बार फिर से पति सिद्धार्थ सभरवाल के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। जी हां, दोनों की शादी में काफी समय से दिक्कत जारी है। साल 2019 में भी आरजू गोवित्रिकर ने पति सिद्धार्थ सभरवाल पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था।

इस बार ये मामला तलाक केस तक पहुंच गया है। आरजू का कहना है कि पति सिद्धार्थ शराब पीते हैं। इसी को लेकर उनकी लड़ाई हुई थी। सुबह 4 बजे सिद्धार्थ ने आरजू को घसीटते हुए बाथरूम ले गया और बुरी तरह पीटाआरजू गोवित्रिकर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पति सिद्धार्थ उन्हें काफी टॅार्चर किया करते थे।

Arzoo govitrikar

अब वो इस रिश्ते में रहकर अपने आत्मसम्मान को तकलीफ नहीं डालना चाहती हैं।आरजू गोवित्रिकर ने पति सिद्धार्थ सभरवाल पर घरेलू हिंसा, मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक का केस फाइल किया है। आरजू गोवित्रिकर नागिन 2 में भी नजर आ चुकी हैं।

आरजू गोवित्रिकर पति सिद्धार्थ के साथ

आरजू गोवित्रिकर पति सिद्धार्थ के साथ

आरजू ने तलाक का केस क्यों फाइल किया है इसकी वजह विस्तार से बताई है। ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में आरजू गोवित्रिकर ने बचाया कि कैसे पति सिद्धार्थ के साथ उनका रिश्ता हर दिन खराब होता चला गया। आरजू ने बताया कि पति सिद्धार्थ उनके साथ मारपीट किया करते थे। आरजू को फ्लैट से बाहर धक्का देकर निकाला भी गया है। आरजू अब इस रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं। आरजू ने कहा कि मैंने तलाक केस फाइल किया है।

आरजू गोवित्रिकर ने बताई घरेलू हिंसा के साथ

आरजू गोवित्रिकर ने बताई घरेलू हिंसा के साथ

वह आगे कह रही हैं कि मैं अब इसे और नहीं झेल सकती हूं। मैंने बहुत कोशिश की रिश्ते को संभालने की। अपना स्वाभिमान भी खत्म कर दिया। लेकिन अब ये सब मुझसे नहीं हो पाएगा। मैंने इस बारे में दो साल पहले भी बात नहीं की थी, जबकि मीडिया से मुझे कई फोन आए थें। मैं अब इस बारे में बात करूंगी। मुझे उसने गर्दन से खींचा और फ्लैट के बाहर धक्का देने की कोशिश की। मुझे उसने थप्पड़ भी मारा। मेरे पेट पर भी लात मारी। एक वो भी समय था जब वो मुझे बहुत मारता था। मैं इस वजह से बाहर नहीं जाती थी।

आरजू ने बताई घरेलू हिंसा की दर्दनाक कहानी

आरजू ने बताई घरेलू हिंसा की दर्दनाक कहानी

मैं नहीं चाहती थी किसी को मेरा घाव दिखें। वो मुझे कई बार गंदी गालियां भी देता था। मुझसे वो कहता था कि मैं बाई हूं। मैं इस हालात में सो तक नहीं पाती थी। अगर मैं सो भी जाती थी तो रात को अचानक से उठ जाती थी। मेरे हाथ-पैर सूज गए थे। आरजू ने ये भी कहा कि शादी के दो साल बाद से ही उनके साथ ये सब होना शुरू हो गया।

पति की रशियन गर्लफ्रेंड

पति की रशियन गर्लफ्रेंड

आरजू ने बोला कि शादी के दो साल बाद सिद्धार्थ ने पहली बार मेरे ऊपर हाथ उठाया था। बेटे के पैदा होने के बाद हम एक दम अलग हो गए थे। वो मुझसे अलग एक कमरे में रहने लगा था। उसकी एक रशियन गर्लफ्रेंड भी थी। वो उसी से हर वक्त बात करता था। मैंने इस बारे में उससे बात भी की थी। फिलहाल मुझे ये नहीं पता कि वो दोनों अब भी साथ हैं या नहीं। क्योंकि वो अलग रहता है।

आरजू ने बोला-मेरे पास है वीडियो सबूत

आरजू ने बोला-मेरे पास है वीडियो सबूत

आरजू ने ये भी कहा कि उनके पास सिद्धार्थ के खिलाफ वीडियो सबूत भी हैं। वो कहती हैं कि मेरे पास उसकी चैट्स हैं। सीसीटीवी फुटेज भी है जिसमें वो मुझे पीट रहा है। इससे मुझे इंसाफ मिलने में सहायता होगी।आरजू ने ये भी कहा कि जब उन्होंने सिद्धार्थ से शादी को बचाने की बात कही तो वो और अधिक मारपीट करने लगा। आरजू ने कहा कि पति सिद्धार्थ ने धमकी दी है कि वो कानून को अच्छी तरह से जानता है। वो अब उन्हें 15 साल तक इसी तरह नचाता रहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X