Bageshwar Baba के सामने हाथ बांधे खड़े दिखे सिंगर विशाल मिश्रा, अनुपम खेर से भी की मुलाकात, Photos

Bageshwar Baba In Mumbai- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर को लेकर अक्सर चर्चा होती है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धीरे धीरे सामने आते हैं और वायरल हो जाते हैं।
इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें एक्टर्स और सिंगर्स के साथ वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनको काफी खुश होकर लोगों से मिलते हुए देखा जा सकता है। बागेश्वर बाबा नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री जरा सी उम्र में काफी लोकप्रिय हो चुके है। हाल ही में मुंबई पहुंचे।
इन तस्वीरों की बात करें तो सबसे उनके साथ मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा नजर आ रहे हैं। स्टूडियो के अंदर उन्होने धीरेंद्र शास्त्री को बिठाया हुआ है और वो कुछ बातें करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर के साथ भी उनकी तस्वीर सामने आई है। वो कई और एक्टर्स और सिंगर्स से बातें कर रहे हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आईं लोग उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इन तस्वीरों पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''क्यो बुलाते हो इन ढोंगी पाखंडियो को?'' एक ने लिखा, ''धर्म की आड़ में मौज मस्ती कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''पाखंडी बाबा है।'' एक ने लिखा, ''इन लोगों का चंदा बाक़ी था।'' एक ने लिखा, ''बताओ ये बाबा मुंबई में है और मैं इनसे बागेश्वर मिलने आया हूं।'' एक ने लिखा, ''जिस देश में पखंडी अनपढ़ इंसान को इतनी इज्जत दी जाती है समझ जाओ वहां के लोगो का क्या हाल होगा..'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।
इन सितारों ने भी है मुलाकात
अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, गायिका-अभिनेत्री शहनाज गिल, गोविंद नामदेव और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव सहित भारतीय हस्तियों को राघव शर्मा के आवास पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करते देखा गया। सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर का स्वागत करके हुए सितारों को देखा गया था। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











