VIRAL VIDEO: बॉलीवुड गानों के भजन बनाकर सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, ऐसे झूमे बाबा बागेश्वर कि हुई नोटो की

Bageshwar Baba Dance Video: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के मौके पर कल गढ़ा गांव में नजारा देखते ही बन रहा था। धीरेंद्र शास्त्री का कल जन्मदिन बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। बागेश्वर बाबा के भक्तों ने कल जमकर नाच-गाना किया। इसी बीच एख वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर नोटों की बरसात होते दिख रही है। ये वीडयो धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर नोटों की बरसात वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जा रही हैं। ये वायरल वीडियो 4 जुलाई का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के मौके पर श्रद्धालुओं ने मंच पर बेहिसाब पैसा उड़ाया। नोट उड़ाने का ये वीडियो गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम का है। बाबा के जन्मदिन पर गढ़ा गांव में विशेष आयोजन किए गए थे।
Pandit Dhirendra Shastri के जन्मदिन के अवसर पर Bageshwar Dham में नोटों की बारिश, स्टेज पर बिछ गई पैसों की चादर, VIDEO हुआ वायरल#BageshwarDhamSarkar #DhirendraKrishnaShastri pic.twitter.com/VG7YpNGkyu
— India TV (@indiatvnews) July 5, 2023
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन गढ़ा गांव में कितने भव्य तरीके से मनाया गया, ये वीडियो इस बात के सबूत हैं। धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें मंच पर कुछ कलाकार बागेश्वर बाबा के आगे भजन गा रहे हैं। इस वीडियो में मंच पर इतने नोट दिख रहे हैं कि फर्श लगभग गायब हो चुका है। धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के दौरान गढ़ा गांव में भारी जनसैलाब उमड़ा था। इस दौरान यहां खास दरबार में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान जो बैंड बाबा के लिए गाने गा रहा है वो बॉलीवुड फिल्मों के गानों को भजन बनाकर गा रहे हैं। पहले जहां नुसरत फतेह अली खान के गाने मेरे रश्के कमर का भजन बनाकर गाया तो वहीं फिर करिश्मा कपूर के गाने मेरा पिया घर आया की धुन को बागेश्वर आए में कनवर्ट करके गा रहे हैं।
धीरेंद्र शास्त्री पर हुई नोटों की बारिश, भक्तों ने हवा में उड़ाए हजारों नोट, Video Viral#BageshwarDhamSarkar #DhirendraKrishnaShastri pic.twitter.com/2ROTqniW9j
— India TV (@indiatvnews) July 5, 2023
बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम स्थित है जहां के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हैं। बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार में भक्तों के पर्चे तैयार करते हैं, जिसमें समस्या और समाधान दोनो लिखे होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications