..................... धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी Bageshwar Baba AKA Dhirendra Krishna Shastri get death threat by a Muslim Boy - Hindi Filmibeat

Bageshwar Baba- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मौत मंडरा रही है'

bageshwar baba

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर वाले बाबा की चर्चा इस वक्त पूरे देश में है और लोग उनको चमत्कारी बाबा कहते हैं। इनके दिव्य दरबार में दावा किया जाता है कि वो लोगों के मन की बात जान लेते हैं और पर्चे पर लिख देते हैं।

लेकिन इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जो कि उनके चाहने वालों के लिए चौकाने वाली घटना है। पता चला है कि एक शख्स ने बाबा को जान से मारने की धमकी दी है। जी हां, ये धमकी उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आई है जहां अनस अंसारी नाम के एक लड़के ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी है।

इस पूरे मामले को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा का बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने धमकी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट करते हुए लिखा कि, ''बाबा पर मौत मंडरा रही है।''

इस धमकी के बाद उनके भक्त नाराज हैं और आक्रोश में हैं। हिंदू संगठनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गंभीरता को देखते हुए मामले की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

हो गई गिरफ्तारी

इस पूरे मामले के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। संगठन ने विवादित पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्वीट कर बरेली पुलिस, आईजी, एडीजी और डीजीपी को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

पता लगाया जा रहा है कि अनस अंसारी किसी तरह के आतंकी संगठन से तो नहीं जुड़ा है? फिलहाल इस पूरे मामले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं सामने आया है। गौरतलब है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार अपना दरबार लगा रहे हैं।

Read more about: bageshwar baba
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X