'बैगेटर मिक्सर' में दिखेगी देव-सुरैया की प्रेम-कहानी

जी हां आपने सही सुना, आप लोगों को बॉलीवुड के सदाबहार हीरो देव आनंद की रीयल प्रेम-कहानी पर्दे पर देखने को मिलेगी और उनकी महान प्रेम-कहानी को पर्दे पर चरितार्थ करेंगे उनके बेटे सुनील आंनद। जो कि 'बैगेटर मिक्सर' नाम की फिल्म बना रहे हैं जिसमें देव साहब की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाया जायेगा।

'वैगेटर मिक्सर' में सुनील आनंद ही अभिनय करेंगे और फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी वही होंगे। फिल्म को इंटरनेशनल लेवल के आधार पर ही बनाया जायेगा ताकि भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोग देव साहब की निजी जिंदगी के बारे में दो-चार हो सकें। इस फिल्म की औपचारिक घोषणा 26 सिंतबर यानी देवानंद के जन्मदिन पर होगी।

देवानंद को अपने जीवन में पहली बार मुहब्बत का एहसास बीते जमाने की सुंदर अभिनेत्री सुरैया ने करवाया था। फिल्म 'किनारे-किनारे' की शूटिंग के दौरान दोनों की आंखे चार हुई थी। और वहीं से यह मुहब्बत परवान चढ़ी थी लेकिन हर बार की तरह इस प्यार की राह आसान नहीं थी। सुरैया मुस्लिम थीं सो इस मुहब्बत में मजहब आड़े आ गया। देव साहब ने हमेशा लोगों से कहा कि सुरैया उनकी पहली मुहब्बत थी और हमेशे रही।

वैसे उनके बेटे सुनील आनंद ने कहा कि , मैं इसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। इसकी पटकथा बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे समय गुजरेगा मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाउंगा। उन्हें काम करना बहुत ज्यादा पसंद था, वह सिनेमा से प्यार करते थे। मैं उन्हें सबसे पहले अपने पिता और फिर एक दोस्त की तरह याद करता हूं। वह मेरे सबसे अच्छे मित्र थे। मुझे उनके साथ काम करना बहुत पसंद था। इसलिए मैं पूरी कोशिश करूंगा कि ''बैगेटर मिक्सर' के जरिये मैं उनको लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X