बाफ़्टा में भी छाई स्लमडॉग मिलियनेयर

By Staff

slumdog millionaire

स्लमडॉग मिलियनेयर ने ब्रिटिश फ़िल्म अकादमी पुरस्कारों में भी परचम लहराया है. सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सिनेमैटोग्राफ़ी और संगीत के पुरस्कार इसकी झोली में गए.

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में धूम मचा चुकी और ऑस्कर में दस श्रेणियों के लिए नामांकित हो चुकी स्लमडॉग मिलियनेयर के बारे में पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि बाफ़्टा में भी यह फ़िल्म छाई रहेगी और हुआ भी यही.

मुंबई की झोपड़पट्टी से करोड़पति बनने तक के सफ़र को बयाँ करती ब्रितानी निर्देशक डैनी बॉयल की इस चर्चित फ़िल्म में संगीत देने वाले एआर रहमान सर्वश्रेष्ठ संगीतकार चुने गए.

इसी फ़िल्म के लिए साइमन ब्यूफॉय को पटकथा लेखन का पुरस्कार मिला. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है.ब्रैड पिट की द क्यूरियस केस ऑफ़ बेंजामिन बटन को प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप के लिए दो पुरस्कार मिले हैं.

रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित इस समारोह के प्रस्तुतकर्ता जोनाथन रॉस का कहना है कि ब्रितानी सिनेमा कैलेंडर में यह सबसे बड़ा और आकर्षक दिन है.

हॉलीवुड के फ़िल्म निर्माताओं के संगठन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ अमेरिका (पीजीए) ने भी इसे सर्वेश्रेष्ठ फ़िल्म चुना था.इन सफलताओं के आधार पर विश्लेषकों का कहना है कि इस बार ऑस्कर में भी मुंबई की कहानी की छाप साफ दिखाई देगी.

ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा 22 फरवरी को होने वाली है. इसमें स्लमडॉग मिलियनेयर के अलावा ब्रैड पिट की द क्यूरियस केस ऑफ़ बेंजामिन बटन, सीन पेन की मिल्क, माइकल शीन की फ्रॉस्ट/निक्सन और केट विंसलेट की द रीडर भी प्रबल दावेदार है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X