BAFTA: संजय लीला भंसाली - आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर की दावेदारी

BAFTA: British Academy of Films and Television Arts में इस साल संजय लीला भंसाली, अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। फरवरी 2023 में होने वाले British Academy Film Awards के लिए संजय लीला भंसाली अपनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ सभी मुख्य कैटेगरी में दावेदारी पेश करेंगे।
इसके लिए संजय लीला भंसाली, जल्दी ही लंदन जाएंगे और BAFTA के सदस्यों के सामने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट गैर अंग्रेज़ी फिल्म, अपने लिए बेस्ट डायरेक्टर, आलिया भट्ट के लिए बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले की कैटेगरी में दावेदारी पेश करेंगे। अब देखना है कि गंगूबाई को नॉमिनेशन मिल पाता है या नहीं।
गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2015 में रितेश बत्रा की फिल्म द लंचबॉक्स को Best Non English Film की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। द लंचबॉक्स में इरफान, निम्रत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। अब इस साल, संजय लीला भंसाली, गंगूबाई काठियावाड़ी को ना सिर्फ नॉमिनेशन दिलवाना चाहते हैं बल्कि उन्हें यकीन है कि उनकी फिल्म ये अवार्ड अपने नाम करेगी।
गौरतलब है कि गंगूबाई काठियावाड़ी का प्रीमियर Berniale International Film Festival में हुआ था जहां क्रिटिक्स ने फिल्म के लिए खड़े होकर तालियां बजाई थीं। इसलिए भंसाली को पूरा यकीन है कि उनकी फिल्म BAFTA के सदस्यों का भी दिल जीतेगी। वहीं, भंसाली, BAFTA के लिए एक मास्टरक्लास भी लेने जा रहे हैं जहां वो अपने इतने लंबे करियर को निचोड़ कर लोगों को निर्देशन और फिल्ममेकिंग की बारीकियां सिखाएंगे।
BAFTA में गंगूबाई काठियावाड़ी के जाने की बात पर रिएक्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, हमारी फिल्म को पूरी दुनिया ने ढेर सारा प्यार दिया और मुझे यकीन है कि UK में भी हमें वही प्यार मिलेगा। इस सफर पर मैं भंसाली सर के साथ हर कदम पर खड़ी रहूंगी। हमारी फिल्म को विश्व के सामने फिर से ले जाने में मुझे केवल गर्व महसूस हो रहा है।
गौरतलब है कि गंगूबाई काठियावाड़ी, थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गई थी जहां ये पूरे विश्व में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली दूसरी गैर अंग्रेज़ी फिल्म बनी। उम्मीद है कि BAFTA के साथ ये फिल्म अपने कंधों पर कुछ और सितारे जोड़ ले।


Click it and Unblock the Notifications












