कपड़े उतारना महंगा पड़ा

By Jaya Nigam
कपड़े उतारना महंगा पड़ा

अमरीकी गायिका एरिका बाडू के ख़िलाफ़ अभद्र आचरण का मामला दर्ज़ किया गया है. एक वीडियो शूट के दौरान वह निर्वस्त्र हो गई थीं.

लोकप्रिय सोल गायिका बाडू अपने नए गीत 'विंडो सीट' के लिए डलास शहर में एक वीडियो शूट में हिस्सा ले रही थी. स्क्रिप्ट की माँग के अनुरूप वो शूटिंग के दौरान बीच सड़क पर एक-एक कर कपड़े उतारते हुए निर्वस्त्र हो गईं.

एक सार्वजनिक स्थल पर उनके इस तरह कला-प्रदर्शन से ज़्यादातर आम राहगीर तो ज़रूर ही ख़ुश हुए होंगे लेकिन कुछेक को ये बात नागवार गुजरी. एक महिला को बाडू का ये कृत्य इतना बुरा लगा कि वह शिकायत के साथ पुलिस के पास जा पहुँची.

इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने बाडू के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर लिया.

वैसे स्थानीय पुलिस अधिकारी सार्जेंट वॉरेन मिचेल की मानें तो बाडू की कपड़े उतारने की अदा के ख़िलाफ़ शिकायतें पूरे देश से मिली हैं.

उन्होंने कहा, "काफ़ी विचार-विमर्श के बाद हमने तय किया कि बाडू के ख़िलाफ़ मामला दायर किया जा सकता है. उन्होंने एक सार्वजनिक स्थल पर अपने को निर्वस्त्र किया, इस बात पर विचार किए बिना कि आम लोगों को ये कैसा लगेगा और पास ही मौजूद छोटे बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा."

सार्जेंट मिचेल ने कहा कि गायिका चाहें तो आरोपों को अदालत में चुनौती दें या फिर ज़ुर्माना अदा कर अदालती कार्रवाई से बचें. उल्लेखनीय है कि डलास में सार्वजनिक स्थल पर अभद्र आचरण के लिए 500 डॉलर तक का ज़ुर्माना लगाया जा सकता है.

बाडू की ओर से अभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X