बादशाह की दूसरी बीवी ने रोते बिलखते शेयर प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो, शादी के चार महीने बाद आई बुरी खबर

Badshah Wife Isha Rikhi Viral Post: रैपर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सबकी नजरों से दूर गुरुद्वारे में शादी की थी। इस शादी को करीब चार महीने हो चुके हैं। ये बादशाह की दूसरी शादी थीं। अब महज चार महीने बाद फिर से बादशाह और ईशा की शादी काफी चर्चाओं में आ गई हैं जिसका कारण है ईशा का एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।

Badshah Wife Isha Rikhi Viral Post

बादशाह और ईशा रिकी की वायरल तस्वीरें

शादी के पहले और यहां तक की बाद में भी दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट ही रखा। दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट नहीं कियाष हालांकि मार्च 2026 में ईशा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि बादशाह उनक पति हैं। इसके बाद उनकी मां पूनम रिखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बादशाह और ईशा को शादी के मंडप पर देखा जा सकता है।

ईशा रिकी ने दिया ऐसा कैप्शन

अब ईशा रिकी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें वो बादशाह के साथ कभी कभी रोमांटिस अंदाज में तो कभी वेकेशन और कभी रोते हुए दिखाई दे रही हैं। बड़ी बात ये है इस पोस्ट के साथ किया गया कैप्शन। कैप्शन को देखने के बाद ही 4 महीने की शादी के टूटने के कयास लगाए जा रहा हैं।

कमेंट सेक्शन में तलाक के चर्चे

ईशा रिखी ने कैप्शन में लिखा है, 'हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है' साथ ही हाथ जोड़ने और टूटे हुए दिल वाले इमोजी भी लगाए हैं। इस कैप्शन ने सभी को कन्फ्यूज कर दिया। इस पोस्ट के कमेंट में अभिनेत्री जैसमीन भसीन ने ईशा ने हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा है। जैस्मिन ने कमेंट किया, "स्टे स्ट्रॉन्ग।" बता दें कि जैस्मिन ईशा की काफी अच्छी दोस्त हैं। कमेंट्स सेक्शन में फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी, जो पूछ रहे थे कि दोनों के बीच क्या हुआ है। एक ने लिखा, 'क्या हुआ?' तो दूसरे ने पूछा, 'चल क्या रहा है?'

पहली पत्नी के साथ बादशाह का तलाक

ईशा से पहले बादशाह ने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। 2020 में उनका तलाक हो गया और कपल की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है, जिनका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था। 2024 में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट 'प्रखर के प्रवचन' में एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने अपने अलग होने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हम दोनों ने सब कुछ आजमाया। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम दोनों ने अपना बेस्ट दिया और जो कुछ भी हम कर सकते थे, किया। हम इसलिए अलग हुए क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए सही नहीं था। मैं अपनी बेटी से मिल तो पाता हूं, लेकिन अक्सर नहीं... क्योंकि वह लंदन में रहती है।'

Read more about: badshah isha rikhi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X