बादशाह की गोद में बैठी दिखीं ये खूबसूरत हसीना! 3 महीने छुपाने के बाद सरेआम काबुली शादी की बात
Badshah Isha Rikhi Marraige: बॉलीवुड के जाने माने रैपर बादशाह ने इस साल मार्च में पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन पत्नी के साथ में तस्वीर या फिर कोई भी पोस्ट उन्होंने शेयर नहीं की थी। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने आस्क मी एनीथिंग सेशन के वक्त यह कंफर्म कर दिया है कि वह बादशाह से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि बादशाह के साथ में रीति रिवाज के साथ उन्होंने शादी की थी। दोनों की शादी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई।

ईशा ने बादशाह संग शादी पर किया खुलासा
ईशा रिखी ने इस दौरान बताया कि वह शादीशुदा है और उन्होंने फैंस की रिक्वेस्ट पर बादशाह के साथ में एक तस्वीर को भी शेयर किया। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने अपनी शादी में कई तरीके की रस्में निभाई जिसमें वरमाला भी थी। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी।
ईशा रिखी ने यह भी बताया है कि दोनों ने अग्नि के साथ फेरे लिए जो हिंदू शादी की सबसे जरूरी रस्म मानी जाती है। इसी वक्त दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए और इन रस्मों में खुशी-खुशी हिस्सा भी लिया था। उनकी शादी में परंपरा और खुशी दोनों देखने को मिली।
पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस हैं ईशा
ईशा रिखी शादी से पहले एक पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल की। उन्होंने 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे' और 'हैप्पी गो लकी' जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। साल 2018 में उन्होंने नवाबजादे फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया और अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया।
कैसे मिले बादशाह और ईशा?
खबरों की माने तो बादशाह और ईशा रिखी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई और दोनों की दोस्ती म्यूजिक से लेकर फिल्मों के प्रति उनके एक जैसे इंटरेस्ट की वजह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और आखिरकार दोनों ने शादी की। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को पर्सनल रखा और पब्लिक में ज्यादा नहीं दिखा।
निजी सेरेमनी में हुई शादी
इस साल 24 मार्च को ईशा की मां पूनम ने इंस्टाग्राम पर कई सारी पोस्ट करके इस बात का खुलासा कर दिया था कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस से शादी कर ली है। यह शादी घर पर ही बहुत निजी तरीके से की गई थी और इसमें सिर्फ परिवार के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
ईशा रिखी का करियर
चंडीगढ़ में जन्मी और पली बढ़ी ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा मानी जाती है। साल 2018 में उन्होंने रेमो डिसूजा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद पंजाबी सिनेमा में भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वह टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी की भी अच्छी दोस्त मानी जाती है।
बादशाह ने की है दूसरी शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बादशाह की यह दूसरी शादी है और इससे पहले उन्होंने जैस्मिन के साथ में शादी की थी। उनकी की शादी 2012 में हुई थी और 2017 में उनकी एक बेटी भी हुई। लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद में जैस्मिन अपनी बेटी के साथ में लंदन चली गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
