Badshah काम को लेकर कर रहे थे बहस, जैसे ही दी गाली, सामने वाले शख्स ने रैपर को मारा झन्नाटेदार थप्पड़

Badshah

Badshah Slapping Video: देश के मशहूर रैपर बादशाह आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में रहते हैं। अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके ऊपर एक शख्स ने हाथ उठा दिया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर माजरा क्या है।

बादशाह का वीडियो आया सामने

बादशाह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो किसी से बहस करते नजर आ रहे हैं। जिसमें एक शख्स कहता है कि हमने पहले भी आपसे बात की हुई थी ना कि ये करना है। जिस पर बादशाह कहते हैं कि, 'चाहे जितनी बार भी बात कर लो, हर बार वही बकवास.. हर बार वही बात', जिस पर सामने वाला शख्स ऊंची आवाज में बात करते हुए कहता है कि 'हर बार जैसा आप बोलोगे, वैसा थोड़े ही होगा'। जिसके बाद गाली देकर बादशाह कहते हैं कि मैं क्या करूं ये मेरी प्रॉब्लम थोड़े ही ना है ये।'

सामने बैठे शख्स ने मारा थप्पड़

इतना कहने के बाद बादशाह के साथ जो होता है, वो देखकर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि बादशाह खुद हैरान रह जाते हैं। सामने बैठा शख्स गुस्से में थप्पड़ मारकर उनके चेहरे पर कुछ मल देता है। जिसके बाद बादशाह हैरान रह जाते हैं। बादशाह का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बादशाह और उनकी कॉन्ट्रोवर्सी

आपको बता दें, इससे पहले भी बादशाह के कॉन्ट्रोवर्सी के घेरे में आए थे। कॉन्ट्रोवर्सी 6 जून को शुरू हुई थी, जब बादशाह ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ "दुआ लिपा" ट्वीट किया था। फैंस ने दोनों आर्टिस्ट के बीच कोलैबरेशन के बारे में अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि, बादशाह ने सफाई देते हुए कहा, "मैं उसके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करूंगा।" जिसके कारण वो काफी ज्यादा ट्रोल हुए।

फिजीकली किया खुद को ट्रांसफॉर्म

इस बीच, बादशाह को अपने फिजीकल ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से भी चर्चा में आए। मई में, रैपर ने अपनी शर्टलेस तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका वजन काफी घटा हुआ नजर आया और वो काफी दुबले-पतले नजर आए।

More from Filmibeat

Read more about: badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X