..................... Badshah wants to end the fight with Honey Singh after 15 years - Hindi Filmibeat

दुश्मनी छोड़ दोस्त बने हनी सिंह और बादशाह, 15 साल बाद बोले- मैं अब इस नफरत को खत्म करना चाहता हू्ं...

Honey Singh

Badshah wants to end the fight with Honey Singh: बादशाह (Badshah) और हनी सिंह (Honey Singh) म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने रैपर हैं। हर कोई दोनों की रैप सुनना पसंद करता है। बता दें कि दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन एक दशक से ज्यादा हो चुका है दोनों ने एक दूसरे से बात तक नहीं की है। दोनों की बीच में दुश्मनी की दीवार खड़ी हो गई थी। दोनों के बीच भारी अनबन की वजह से दोनों एक दूसरे को ताने कसने से कभी पीछे नहीं हटते थे। वहीं इतने लंबे समय के बाद अचानक से रैप बादशाह ने हनी सिंह के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। फैन्स को बादशाह का ये अंदाज बेहद पसंद आया है।

बादशाह ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
बता दें कि बादशाह देहरादून में ग्रैफेस्ट 2024 में परफॉर्म करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने परफॉर्में के बीच में ब्रेक लिया और भरी भीड़ में ही उन्होंने कहा कि वह हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं। वह आगे कहते हैं कि उनकी लाइफ में एक दौरा ऐसा था कि जब वह हनी सिंह से बेहद नाराज थे। वह उनसे लंबे समय से गुस्सा थे, लेकिन अब वह इससे उबर चुके हैं और वह अब दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं रखना चाहते हैं। बादशाह हनी सिंह के साथ एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। बादशाह आगे कहते हैं कि पहले मेरे मन में उनके लिए नफरत पैदा हो गई थी, लेकिन अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं। इस नफरत को पीछे छोड़ देना चाहता हूं। यह कोई और नहीं बल्कि हैं हनी सिंह।

आखिर क्यों टूटी थी हनी सिंह और बादशाह की दोस्ती
बादशाह और हनी सिंह एक समय पर जिगरी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा होने लगीं। जिस वजह से उनका झगड़ा होना शुरू हो गया था, लेकिन इस झगड़े के बाद उन्हें एहसास हुआ की कई लोग उन्हें अलग करना चाहते थे, लेकिन केवल कुछ ही लोग हैं जो हमारे रिश्ते को सुलझाना चाहते थे। उन्होंने हनी सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि वह अब आगे से उनसे लड़ना नहीं चाहते हैं।

इस वजह से हुई थी लड़ाई
दरअसल दोनों माफी मुंडे बैंड का हिस्सा थे। दोनों के बीच किसी गाने के क्रेडिट को लेकर बहस हुई थी। दोनों की ये लड़ाई बढ़ गई। इस बहस की वजह से हनी सिंह ने इस बैंड को छोड़ दिया था, लेकिन इससे उनके करियर पर प्रभाव पड़ा था, लेकिन जब बाद में बादशाह ने हनी सिंह से बात करने की कोशिश की तो हनी सिंह ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X