..................... Badshah suddenly fell on the stage, fans expressed concern, then the rapper clarified - Hindi Filmibeat

स्टेज पर अचानक से गिर गए बादशाह! फैंस ने जताई चिंता तो रैपर ने दी सफाई

Badshah

Badshah Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं जिन पर यूर्जस तेजी से अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। ऐसे में अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बादशाह स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। अब इस वीडियो को लेकर रैपर ने खुद सफाई देते हुए साफ कर दिया कि यह व्यक्ति कोई दूसरा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-

दरअसल इन दिनों एक वीडियो सामने आई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और टेंशन में भी आ गया। इस वीडियो में एक शख्स जो स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है वो अचानक स्टेज से गिर जाता है। इस शख्स को सिंगर बादशाह बताया जा रहा है।

जैसे ही ये वीडियो आई और लोगों ने इसे देखा तो वो सिंगर की हेल्थ को लेकर टेंशन में आ गए लेकिन अब बादशाह ने ही इस पर अपनी सफाई दे दी है। इस वीडियो की खबर जब सिंगर और रैपर बादशाह के पास पहुंची तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि स्टेज पर परफॉर्म करने और वहां से गिरने वाले शख्स वो नहीं हैं बल्कि वो कोई और ही है।

बादशाह ने वीडियो देखकर दी सफाई-

उनके मुताबिक- भाई मैं बिल्कुल ठीक हूं, मैं किसी स्टेज से नहीं गिरा, मेरे हाथ पैर सब सही हैं बल्कि जो इंसान स्टेज से गिरा है उम्मीद है कि वो ठीक हो। बादशाह ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। जैसे ही बादशाह ने अपनी बात रखी तो फैंस को थोड़ी राहत की सांस आई।

बता दे बैसे बादशाह इन दिनों खुब चर्चा में है, हाल ही में एक पॉडकास्ट के बाद बादशाह और हनी सिंह सबसे ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि इस इंटरव्यू में बादशाह ने काफी कुछ रिवील किया है जिसके बारे में अब तक किसी को नहीं पता था। उन्होंने बताया कि कैसे वो सब माफिया मुंडीर बैंड का हिस्सा थे लेकिन उस बैंड में हनी सिंह बाकी सबसे ज्यादा खुद पर ही फोकस करते थे और इसी वजह से बाद में सभी सदस्य अलग-अलग हो गए।

Read more about: badshah viral video badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X