..................... टूट जाएगा हानिया आमिर का दिल, अब इस बॉलीवुड हसीना से जुड़ा रैपर बादशाह का नाम? Badshah sparks dating rumours with Mrunal Thakur? Hania Aamir's heart will break - Hindi Filmibeat

टूट जाएगा हानिया आमिर का दिल, अब इस बॉलीवुड हसीना से जुड़ा रैपर बादशाह का नाम?

badshah, mrunal thakur, hania aamir

सिंगर और रैपर बादशाह काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस वक्त उनका नाम एक बार फिर से अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब सिंगर ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी।

दरअसल बादशाह ने हाल ही में मृणाल ठाकुर को सोशल मीडिया पर 'माइंड ब्लोइंग' कह दिया है। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बादशाह ने लिखा था, "मृणाल ठाकुर, आप क्या अभिनेत्री हैं!! वर्षा से लेकर यशना तक, आप बस मनमोहक माइंड ब्लोइंग हैं!"

इसके बाद बादशाह और मृणाल को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि कुछ लोग इसको सिर्फ एक पीआर स्टंट मान रहे हैं बस। हालांकि रेडिट पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

एक ने लिखा है, "रिलैक्स करो सभी लोग, सिंगर ने इन फर्जी बॉलीवुड लिंक-अप्स को बनाकर चर्चा में आने की कोशिश की है। पीआर पर बहुत पैसा खर्च किया है।" एक का कहना था, "क्या आजकल बादशाह अपना नाम अभिनेत्रियों के साथ जोड़ने के लिए पीआर का इस्तेमाल कर रहे हैं?

नहीं, क्योंकि मुझे एक पैटर्न दिख रहा है।" इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि बादशाह की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

हानिया आमिर से जुड़ा था नाम

कुछ दिनों पहले बादशाह का नाम पाकिस्तान अदाकारा हानिया आमिर से जुड़ा था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं और इस दौरान दोनों साथ में काफी खुश थे।

लोगों का कहना था कि बादशाह पाक हसीना को डेट कर रहे हैँ। हालांकि उनका सही रिलेशनशिप स्टेटस क्या है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि बादशाह कब इसपर अपना रिएक्शन देते हैं।

Read more about: badshah mrunal thakur hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X