गेहूं के खेत में रोमांटिंक हुए बादशाह, लड़की का चेहरा छुपाया लोगों ने फिर भी पता लगाया नाम
Badshah With Mystry Girl: सिंगर Badshah ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि तस्वीरों में उस लड़की का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "Universe has a strange way of putting people in your life," जिसके बाद फैंस इसे लेकर कयास लगाने लगे।
कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए अंदाजा लगाया कि यह लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती हैं, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, कई लोग इसे किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट या प्रमोशनल शूट का हिस्सा भी मान रहे हैं। फिलहाल Badshah की ओर से इस पोस्ट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है, जिससे रहस्य और बढ़ गया है। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल कौन है और क्या यह किसी नए गाने या निजी रिश्ते से जुड़ा खुलासा है।


Click it and Unblock the Notifications