Badshah : सोशल मीडिया पर रैपर ने शेयर किया अपने टोन्ड बॉडी का फोटो, नेटिजन्स बोले बॉडी-शाह!

badshah

रैपर बादशाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की है। बादशाह की इन लेटेस्ट फोटो को देखकर नेटिजन्स वाह-वाह कर उठे हैं। बादशाह 'लेट्स नाचो', 'प्रॉपर पटोला' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' जैसे अपने गानों की वजह से न्यू जनरेशन के बीच काफी फेमस हैं। लेटेस्ट फोटो में बादशाह को पहचानना ही मुश्किल हो गया है। इस पोस्ट में बादशाह जिम में पोज करते नजर आ रही हैं। एक समय अपने गलत लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव की वजह से बादशाह काफी ज्यादा मोटापे का शिकार हो गये थे।

टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते आ रहे :

टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते आ रहे :

नजर अपने लेटेस्ट फोटो में बादशाह मसल्स के साथ अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में बादशाह ने लिखा है, 'आपको अपने पेन गेम पर काम करना चाहिए।' फैंस बादशाह के इन नये फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। इस पोस्ट पर यूजर 'वोहो', 'बादशाह = बॉडी शाह', 'सेवेज', 'सॉलिड बॉडी' कमेंट कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'बादशाह सर ही असली बाजीगर हैं।' साल 2022 में रैपर ने अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट करने के विकल्पों पर काम करने के बारे में बात की थी। शिल्पा शेट्टी के शो 'शेप ऑफ यू' में बादशाह ने खुलासा किया था कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन और कुछ समय तक गंभीर एंग्जाइटी का शिकार रह चुके हैं।

मोटापे की थी कई वजहें :

मोटापे की थी कई वजहें :

शिल्पा शेट्टी के शो में बादशाह ने कहा, "मेरे मोटे हो जाने की कई वजहें थी। इनमें से एक वजह यह भी थी कि मुझे लगभग 120 मिनट के स्टेज परफॉर्म के लिए लगातार सक्रिय रहना पड़ता था। लेकिन लॉक डाउन के बाद जब मैं वापस स्टेज पर वापस लौटा तो मुझे समझ में आया कि मेरे अंदर पहले जितना स्टैमिना नहीं है। मैं 15 मिनट में ही हांफने लग रहा था। मोटे होने की एक और वजह यह भी है कि मैं स्लिप एपनिया से पीड़ित था, जो बहुत खतरनाक होती है।"

यूं कम किया वजन :

यूं कम किया वजन :

इस शो के दौरान बादशाह ने शिल्पा शेट्टी से कहा, "मुझे पहले जब भी भूख लगती थी, मैं कुछ ना कुछ खा लेता था। मैं अभी भी वहीं खाता हूं जो मुझे अच्छा लगता है लेकिन ज्यादा नहीं, क्योंकि बाद में मैं अफसोस करने लगता हूं। हमारे पेशे की वजह से हमारी खाने की आदतें काफी खराब हो जाती हैं। हम समय पर भी खाना नहीं खाते हैं लेकिन अब मैं सलाद का एडिक्टेड हो गया हूं। मुझे लगता है कि अगर कोई वजन कम करना चाहता है तो उसकी यही लाइफस्टाइल होनी चाहिए।"

More from Filmibeat

Read more about: badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X