मशहूर रैपर बादशाह ने शाहरुख और सलमान को लेकर किया बड़ा खुलासा, फैंस को लगा झटका!

Badshah

Badshah: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने रैपर बादशाह ने हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच मनमुटाव के बारे में बात की। दोनों सुपरस्टार के बीच मनमुटाव खत्म होने के बाद बादशाह उनसे मिले थे। अब रैपर ने अपनी इस मुलाकात को याद करते हुए दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

रैपर बादशाह ने सुनाया किस्सा-

सलमान और शाहरुख के बीच दोबारा दोस्ती होने पर बात करते हुए बादशाह ने उस घटना को याद किया जब दोनों ने उन्हें बिरयानी खिलाई थी। बादशाह ने कहा कि,- मैं शाहरुख खान और सलमान खान से एक अवॉर्ड शो के बैक स्टेज पर मिला था।

बादशाह ने कहा,- दोनों के बीच काफी समय के बाद समझौता हुआ था। मुझे अच्छे से याद है कि मेरे मैनेजर ने मुझसे कहा था कि शाहरुख सर आपको बुला रहे हैं। मैं उनसे मिलने गया। सलमान सर भी वहां पर थे। वे दोनों आपस में बात कर रहे थे।

आगे बादशाह ने कहा,- ऐसे में मैं वहीं खड़ा उनको देख रहा था। इसके बाद खाना परोसा गया और उन्होंने मुझे बिरयानी खिलाई। वे एक दूसरे के साथ फनी मूड में थे और अपने किस्से साझा कर रहे थे और पुराने दिनों को दोनों याद कर रहे थे।

सलमान और शाहरुख की लड़ाई-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2008 में अभिनेत्री कटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में हुई एक घटना के बाद शाहरुख और सलमान के बीच कथित तौर पर बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद कई वर्षों बाद दोनों अपने-अपने विवाद भूलकर आगे बढ़ें और साल 2013 में समझौता कर एक बार फिर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया।

सलमान और शाहरुख अब पहले की तरह बेहद अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में उन्होंने 'पठान' में साथ काम किया। अब दोनों अपने फैंस को दिवाली पर बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। रैपर बादशाह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। यहां तक की सुपरस्टार के लिए ही उन्होंने अपना नाम बदला था। बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, जबकि बादशाह उनका स्टेज नाम है।

Read more about: badshah shahrukh khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X