डेटिंग रूमर्स के बीच एक बार फिर पाक एक्ट्रेस के साथ नजर आए Badshah, दोनों की प्राइवेट तस्वीरें हुई लीक

Badshah, Hania Aamir

Badshah and Hania Aamir: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने गानों के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले काफी वक्त से खबर है कि बादशाह शायद पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। इसी बीच रैपर और एक्ट्रेस की कुछ प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं, जिससे रूमर्ड को और हवा मिल गई है।

हानिया और बादशाह की प्राइवेट तस्वीरें-

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर व रैपर बादशाह और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की डेटिंग की अफवाहें इन दिनों काफी जोरों पर हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर पाक एक्ट्रेस हानिया ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ कुछ तस्वीरे शेयर की।

इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसे अटकले लगी कि शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब, एक बार फिर पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर ने डेटिंग रूमर्स के बीच एक साथ पार्टी करते हुए अपनी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है।

इस शानदार और प्राइवेट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से हानिया और बादशाह साथ में खुश हैं। दोनों जमकर पार्टी कर रहे हैं और एक-दूसरे के साथ मजे कर रहे हैं। इन तस्वीरों ने उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलों के बीच आग में घी डालने का काम किया है, जो पहले से ही चल रही है।

पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन नहीं दिया, लेकिन बात करने और एक चाय कप की इमोजी एड की। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए बादशाह ने एक मजाक करते हुए लिखा, "OJLE NU (सॉन्ग)" और हानिया ने जवाब देते हुए कहा, "@badboyshah इसे कभी खत्म मत होने दो।"

हानिया और बादशाह का वर्कफ्रंट-

पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर की बात करें तो, हानिया पाकिस्तान की एक मशहूर एक्ट्रेस है, उन्होंने कई सारे शोज में काम किया है। फैंस हानिया को काफी पसंद करते हैं, और अक्सर ही हानिया की खूबसूरती की तारीफ करते हैं। वहीं बादशाह के बारें में बात करें तो बादशाह बॉलीवुड के जाने माने रैपर और सिंगर है, कई सारे हिट गाने देने के बाद बादशाह ने इंडस्ट्री और फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। बादशाह रियलिटी शो होस्ट भी करते हैं।

Read more about: badshah hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X