Badshah को नुकसान पहुंचाना गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पड़ा भारी, पुलिस धर दबोचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम आदमी

Badshah

Badshah nightclub blast: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2024 में चंडीगढ़ में सिंगर और रैपर बादशाह के नाइटक्लब के बाहर हुए बम धमाके के मामले में एक और आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी का नाम दीपक है और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

दीपक, जो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला है, उसका संबंध कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बताया जा रहा है। गोल्डी बराड़ ने इस धमाके की जिम्मेदारी भी ली थी।

कब हुआ था धमाका

यह धमाका 26 नवंबर को चंडीगढ़ के दो क्लबों के बाहर हुआ था- सेविल बार एंड लाउंज (बादशाह का क्लब) और डी ऑरा क्लब (लोकल बिजनेसमैन का)। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को क्लबों के बाहर देसी बम फेंकते और भागते हुए देखा गया था। धमाकों से क्लब की खिड़कियों के शीशे टूट गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

घटना के कुछ घंटे बाद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धमाके की जिम्मेदारी ली। इस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि गैंग के एक और सदस्य रोहित गोडारा ने भी इसमें हिस्सा लिया था।

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

इस मामले में 29 नवंबर 2024 को दो और आरोपियों को हरियाणा के हिसार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा STF के संयुक्त ऑपरेशन में हुई थी। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों विनय (20) और अजीत सहारावत (21) के पैरों में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों हिसार के रहने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: badshah goldy brar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X