'हनी सिंह की चिंता में आधे रह गए बादशाह..' रैपर का ट्रांसफॉरमेशन देख ऐसे मजाक बना रहे हैं लोग

Badshah honey singh

Badshah Troll on Weight Loss- बादशाह और हनी सिंह के बीच जो चीजें चल रही हैं वो किसी से छिपी नहीं है। कभी हनी सिंह भरे मंच से बादशाह पर तानाकशी करते हैं को कभी बादशाह अपने गानों में उनको लेकर कई बातें कह डालते हैं।

लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों के बीच डिबेट चल रही है और इसका कारण बादशाह का हालिया लुक है जो कि सामने आया है। इस वीडियो में बादशाह वजन कम करके नजर आ रहे हैं।

बादशाह ने अच्छा खासा वजन कम कर लिया है और एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में बेहद दुबले नजर आ रहे हैं। इसके बाद लोग बादशाह की इस हालत का जिम्मेदार हनी सिंह को मान रहे हैं और कुछ ऐसा कह रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

बादशाह ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल हो रहे वीडियो में बादशाह बदले हुए लुक और घटे हुए वजन के साथ काफी फिट लग रहे हैं। बादशाह इस वीडियो में कह रहे हैं, ''जो चीज हम ड्रॉप कर रहे हैं वो ये है। हमने सोचा था कि इसकी फोटोज खीचेंगे अच्छी अच्छी, हमने खींची लेकिन मजा नहीं आया। ये है भाई बड़ी सेक्सी टी शर्ट, ये नहीं ये इनर है। 247365 दस मार्च को एक्सक्लूसिव बैड फिट गो।''

इसके बाद इस ब्रांड की तो नहीं बल्कि बादशाह की जरूर चर्चा हो रही है। उनके फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं लेकिन हनी सिंह के फैंस को ये नागवार गुजरा है और वो लगातार बादशाह पर निशाना साध रहे हैं।

गौरतलब है कि बखेड़ा बादशाह के रैप से शुरु हुआ था। उन्होने कहा था, ''यहां पे मैने सीन चेंज किया और कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा।'' इसके बाद हनी सिंह मिलेनियर सॉन्ग लेकर आए और छा गए। अभी ये हालत है कि हनी सिंह लगातार शानरदार गाने दे रहे हैं।

हनी सिंह के फैंस ने उड़ाया मजाक

वायरल वीडियो में हनी सिंह के फैंस का कहना है कि हनी सिंह लगातार हिट रहे हैं और इसीलिए बादशाह चिंता में दुबले हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हनी सिंह की चिंता में भाई आधा हो गया।'' एक ने लिखा, ''हनी सिंह का कमबैक देखकर सूख गया।'' एक ने लिखा, ''इतना वजन कम करना तो कार्बन पार्ट्स रिप्लेसमेंट में भी नहीं होता।''

एक ने लिखा, ''ये बादशाह ही है या एपी ढिल्लन है।'' एक ने लिखा, ''जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन।'' एक ने लिखा, ''क्या यह सिर्फ मैं हूं या वह कुछ-कुछ एपी ढिल्लों जैसा दिख रहा है?'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बादशाह के फैंस भी कमेंट्स करते हुए जवाब दे रहे हैं।

हनी सिंह ने मैनिएक गाने से मचाया बवाल

पहले मिलेनियर और मैनिएक गाने से हनी सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में गर्दा उड़ा दी है। इसका एक कारण ये भी है कि हनी सिंह ने भोजपुरी में गाना कर दिया है और वो दो लाइनों ने लोगों के काफी हिट किया है। हालांकि इस गाने को लेकर काफी बवाल भी हो रहा है क्योंकि इसको अश्लील कहा जा रहा है।

हनी सिंह ने इसको लेकर कई बार सफाई भी दी है। कई लोगों ने गुजारिश की थी कि इस गाने को बैन करना चाहिए लेकिन किसी वजह से ऐसा कुछ नहीं हो सका। फिलहाल हनी सिंह के फैंस उनके दमदार कमबैक से खुश हैं।

देखने वाली बात होगी कि बादशाह इस जवाब में कौन सा गाना लाते हैं और हनी सिंह को जवाब देते हैं। हालांकि गोरी हैं कलाइयां गाने पर उनके रैप को भी काफी पसंद किया गया है। फिलहाल आप देखिए बादशाह का ये वीडियो जिसके सामने आते ही वो ट्रोल हो रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: badshah honey singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X