इस्कॉन के बाहर मीट खाने लगा शख्स, बुरी तरह भड़के बादशाह- मुंह पर चप्पल का भूखा था...

Badshah On Iskon Meet: लंदन स्थित इस्कॉन के शाकाहारी रेस्टोरेंट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवक ने यहां जानबूझकर चिकन खाया। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी लोग कड़ी आलोचना कर रहे हैं। अब इस शख्स पर रैपर बादशाह ने गुस्सा जाहिर किया है।
अब इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रैपर बादशाह का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'शायद मुर्गा भी शर्मिंदा हो जाएगा। यार मुर्गे की नहीं, उस चेहरे पर चप्पल की भूख थी। असली ताकत उन चीजों का सम्मान करने में है जो आपकी समझ में नहीं आती।'
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो लंदन का बताया जा रहा है। इसमें एक अफ्रीकन-ब्रिटिश युवक इस्कॉन के गोविंदा रेस्टोरेंट में घुस जाता है और चिकन की डिमांड करता है। ऐसा नहीं है कि उसे मालूम नहीं था कि वो शाकाहारी रेस्टोरेंट में घुसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेस्त्रा में घुसते ही उसका पहला सवाल होता है कि क्या ये एक वीगन रेस्टोरेंट है?
हां में जवाब मिलने पर युवक जानबूझकर आगे पूछता है कि मतलब यहां पर कोई मीट वगैरह नहीं है? जवाब में काउंटर पर मौजूद महिला कहती है कि यहां ना ही मीट मिलता है, न ही प्याज और न ही लहसुन। इसके बाद युवक कहता है कि सच में यहां ये सब नहीं मिलता? जवाब में महिला मना कर देती है और तंग आकर कहती है कि तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा?
इसके बाद युवक हंसते हुए केएफसी का डिब्बा निकालकर काउंटर पर ही खड़े होकर चिकन खाने लगता है। ये पूरा नजारा देख रेस्टोरेंट में मौजूद लोग हैरान-परेशान रह जाते हैं। काउंटर पर खड़ी महिला लगातार उसे बाहर जाने को कहती है, लेकिन युवक ये सब कुछ जानबूझकर कर रहा होता है। कड़ी आलोचना के बाद वो रेस्टोरेंट से बाहर निकलता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा रेस्टोरेंट इस्कॉन की धार्मिक विचारधारा पर आधारित एक शुद्ध शाकाहारी भोजनालय है। यहां पर नॉनवेज के साथ-साथ प्याज और लहसुन तक वर्जित हैं। ऐसे में रेस्टोरेंट में चिकन लाकर खाना न हिंदूओं की आस्था को जानबूझकर ठेस पहुंचाना माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर युवक के इस कृत्य की कड़ी निंदा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











