'पति पत्नी और वो दो' के गाने 'हमने वहीं लगाया दिल' के लिए बादशाह के साथ आए ये दमदार सिंगर्स?

By Filmibeat Desk

Badshah song:'पति पत्नी और वो दो' फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए गानों की सफलता के बाद, अब मेकर्स- टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपना अगला ट्रैक 'हमने वहीं लगाया दिल' रिलीज़ कर दिया है।

Badshah

यह गाना एक पुराने और पसंद किए जाने वाले ट्रैक की याद दिलाता है, जिसे नए अंदाज में पेश किया गया है। मजेदार और कैची म्यूजिक के साथ यह गाना पुराने दौर की फील और नए ट्विस्ट का बेहतरीन मेल है, जो फिल्म के म्यूजिक को और भी खास बना देता है।

Also Read
India's Richest Woman: कौन है इंडिया की सबसे अमीर महिला? इनके सामने नीता अंबानी भी किसी गियर में नहीं..
India's Richest Woman: कौन है इंडिया की सबसे अमीर महिला? इनके सामने नीता अंबानी भी किसी गियर में नहीं..

'हमने वहीं लगाया दिल' को बादशाह, कृष मंडल, किशोर मंडल और इप्सिता ने अपनी आवाज़ दी है। गाने का म्यूजिक बादशाह, हितेन और देव सदाना ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल बादशाह और कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। जंगल थीम पर बने इस गाने में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आती है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं।

साथ ही, ट्रैक में इसके सिंगर्स की झलक भी देखने को मिलती है। बॉस्को लेस्ली मार्टिस की कोरियोग्राफी के साथ यह गाना हाई एनर्जी और फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर है, जो फिल्म के मजेदार और हल्के-फुल्के माहौल को बहुत ही खूबसूरती से पेश करता है।

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत 'पति पत्नी और वो दो' एक टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और जूनो चोपड़ा ने क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कि बड़े पर्दे पर इमोशंस और एंटरटेनमेंट की पूरी सवारी लेकर आने वाली है।

Read more about: badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X