..................... सट्टेबाजी एप को लेकर बुरे फंसे रैपर Badshah, महाराष्ट्र साइबर सेल करेगी पूछताछ Badshah in trouble over Fairplay betting app, Maharashtra Cyber ​​Cell will interrogate him - Hindi Filmibeat

सट्टेबाजी एप को लेकर बुरे फंसे रैपर Badshah, महाराष्ट्र साइबर सेल करेगी पूछताछ

badshah

Badshah Sattebaji App- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इस वक्त मुसीबत में है। पता चला है कि सट्टेबाजी एप को लेकर उनको समन मिला है। खबरों की मानें तो रैपर को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया है।

Viacom18 ने इस एप को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद सिंगर की मुसीबत बढ़ी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने रैपर बादशाह को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि ये पूरा मामला फेयरप्ले ऐप का है।

इस एप को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैचों के दौरान बिना प्राधिकरण के स्ट्रीम किया गया था। Viacom18, जिसके पास आईपीएल को स्ट्रीम करने का अधिकार हैं, उनका दावा है कि इसकी सामग्री की अवैध स्ट्रीमिंग के कारण उसे 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

इससे इतना तय है कि बादशाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। महाराष्ट्र के एक साइबर अधिकारी ने बताया है कि इस लिस्ट में सिर्फ बादशाह नही हैं बल्कि कई सितारे हैं। इन सभी के बयान बारी बारी से दर्ज करने के लिए बुलाया जा रहा है।

एफआईआर से पता चला है कि Viacom18 की एंटी-पाइरेसी टीम अवैध रूप से अपनी सामग्री प्रसारित करने वाले ऐप्स के प्रति सतर्क रही है। उन्होंने KASHOW, FOKI, VEDU, SMART PLAYER LITE, WOW TV और FairPlay जैसे कई ऐप्स की पहचान की है।

इस समन की बात करें तो इसमें संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीज सहित 40 मशहूर हस्तियां शामिल हैं। इन सितारों के द्वारा इस अवैध एप का समर्थन किया गया था। इस केस में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के साथ-साथ आईटी और कॉपीराइट अधिनियम भी शामिल हैं। अब देखने वाली बात होगी की बादशाह इसपर किस तरह का बयान देते हैं।

Read more about: badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X