..................... वीडियो कॉल पर पाकिस्तानी हसीना से इश्क फरमा रहे हैं बादशाह? Badshah in love with Pakistani Actress Hania Aamir on video call? Viral picture started debate! - Hindi Filmibeat

वीडियो कॉल पर पाकिस्तानी हसीना से इश्क फरमा रहे हैं बादशाह? वायरल तस्वीर ने फिर शुरु की डिबेट!

badshah, hania aamir

Badshah Hania Aamir Screenshot- इस वक्त इंडियन रैपर और सिंगर बादशाह और पाकिस्तान एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर चर्चे हैं। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे डेट कर रहे हैं, इसको लेकर तब जानकारी सामने आई जब दोनों एक साथ स्पॉट किए गए थे।

हानिया आमिर ने मेरे हमसफ़र नाम का एक सीरियल किया था जिसके बाद वो इंडिया में भी काफी मशहूर हो गईं थीँ। आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें बादशाह और हानिया आमिर नजर आ रहे हैं और इसका स्क्रीन शॉट उन्होने साझा किया है।

स्क्रीनशॉट में पाकिस्तानी अभिनेता को हंसते हुए देखा जा सकता है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग यह अंदाजा लगाने में लगे हुए हैं कि दोनों के बीच क्या चल रहा है।

इस तस्वीर के साथ बादशाह ने लिखा था कि, ''जोक क्या था?'' तो हानिया ने लिखा, ''लाइफ।'' इसके बाद लोगों के कई तरह रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री और सिंगर की तरफ से किसी तरह का कंफर्मेशन सामने नहीं आया है।

कब शुरु हुईं थीं बातें?

हानिया आमिर और बादशाह एक साथ शॉपिंग और कॉफी डेट पर गए। ये हम नहीं बल्कि हानिया का हालिया पोस्ट कह रहा था। तस्वीरों में हनिया और बादशाह को साथ में कॉफी पीते देखा जा सकता है।

हनिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''बच्चे शॉपिंग करने गए।'' इसके बाद लोगों ने बातें बनाईं थीं और दोनों को प्रेमी प्रेमिका तक बना डाला था।

वर्कफ्रंट पर बादशाह लगातार अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस वक्त उनके कुछ एलबम धमाके कर रहे हैँ। जबकि हानिया आमिर पाकिस्तानी सीरियल्स की सुपरस्टार हैं और काम कर रही हैं।

Read more about: badshah hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X