'ये तो नशे में धुत है..' बीच सड़क पर बादशाह ने की ये हरकत? हालत देखकर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

रैपर और सिंगर बादशाह इस वक्त ट्रोल हो रहे हैँ। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऐसी हालत में दिख रहे हैं कि लोग भड़क गए हैं। दरअसल बादशाह अपनी कार से कहीं जा रहे थे और इस दौरान उनको कुछ फैंस ने रोका।
बादशाह को सड़क किनारे खड़े होकर गोलगप्पे खाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि वो गोलगप्पे का पानी एंजॉय कर रहे हैँ। लेकिन वीडियो में आपको बादशाह कुछ अलग लगेंगे। उनके बाल बिखरे हुए हैं और कार के दरवाजे से लटककर बादशाह खा रहे हैं।
इस दौरान उन्होने ये भी कहा कि गोलगप्पा खाकर वो खुद गोलगप्पा हो गए हैँ। जैसे ही वीडियो सामने आया ये फैल रहा है। लोगों का कहना है कि इस दौरान बादशाह नॉर्मल नहीं थे बल्कि ऐसा लग रहा है कि वो नशे की हालत में हैं? हालांकि हमारे द्वारा लोगों की बातों का समर्थन नहीं किया जा रहा है।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो को देखकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह ड्रग्स के नशे में है।'' एक ने लिखा, ''बिना फिल्टर भिखारी लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''जबसे हनी सिंह ने कहा कि तुम शराब पी सकते हो.. भाई क्या तुम सीरियस हो?'' एक ने लिखा है, ''पुरा नशे में धुत है।'' एक ने लिखा, ''गाड़ी से उतर के खाने में शर्म आ रही इन्हें।'' एक ने लिखा, ''दारू बदनाम करदी।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन बादशाह ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कंट्रोवर्सी
हाल ही में हनी सिंह के साथ अपने विवाद को लेकर बादशाह सुर्खियों में रहे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों कि पुरानी खटास अब सामने आ रही है। एक समय था जब बादशाह हनी सिंह के साथ काम करते थे लेकिन उनको वो पहचान नहीं मिली थी। लेकिन कुछ समय से लगातार दोनों के तरफ से कुछ सामने नहीं आया और वो बिजी हैँ। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications