Badshah का पाकिस्तानी कनेक्शन? 'अन-फिनिश्ड टूर' पर FWICE का बवाल, रैपर से मांगी सफाई

Badshah Dallas Concert Controversy: FWICE फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी संस्था FWICE ने अब बादशाह को सीधा लेटर भेज दिया है। वजह? उनका 19 सितंबर, 2025 को डलास में होने वाला 'बादशाह अन-फिनिश्ड टूर'। FWICE ने इस पर बादशाह से सफाई मांगी है कि क्या यह कॉन्सर्ट पाकिस्तानी कंपनी 3सिक्सटी शोज स्पॉन्सर कर रही है या नहीं।
क्या लिखा FWICE ने?
लेटर में कहा गया है कि बादशाह का यह कदम नेशनल सिक्योरिटी की बढ़ती चिंता के बीच थोड़ा सेंसिटिव हो सकता है। FWICE ने लिखा- "प्रिय बादशाह, हमें जानकारी मिली है कि आप डलास के कर्टिस कलवेल सेंटर में प्रस्तुति देने वाले हैं। खबर है कि इस कार्यक्रम को पाकिस्तानी नागरिकों की कंपनी 3सिक्सटी शोज द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।"
FWICE ने याद दिलाया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, किसी भी कलाकार या तकनीशियन को पाकिस्तानी नागरिकों या पाकिस्तान से जुड़े संगठनों के साथ पेशेवर सहयोग या प्रोग्राम में हिस्सा लेने से बचना चाहिए। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि सीमा पार से भारत के खिलाफ आतंकवादी और शत्रुतापूर्ण गतिविधियां जारी हैं।
लेटर में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र भी किया गया है और कहा गया कि यह हमें संकट की याद दिलाता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ एकजुट रहने की जरूरत बताता है।
FWICE ने बादशाह से आग्रह किया कि वह कॉन्सर्ट और आयोजकों के साथ अपने जुड़ाव पर तुरंत स्पष्टीकरण दें। पत्र में लिखा गया- "हमें भरोसा है कि एक सम्मानित भारतीय कलाकार होने के नाते आप राष्ट्र की भावनाओं और FWICE तथा भारत सरकार के निर्देशों का सम्मान करेंगे। आपके शीघ्र उत्तर की सराहना करेंगे, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।"


Click it and Unblock the Notifications











