बादशाह ने गाने पर 72 लाख में खरीदे FAKE व्यूज, मुंबई पुलिस का खुलासा- सिंगर ने दिया रिएक्शन
फिल्म सितारों के लिए सोशल मीडिया कितनी जरूरी है, यह लॉकडाउन के दिनों में साफ दिख रहा है। सभी कलाकार इसी के जरीए फैंस से जुड़े हैं। लेकिन यह एक गोरखधंधा भी हो सकता है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फेक और पेड फॉलोअर्स को लेकर हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया पेज को ट्रैक कर रही है।
इसी कड़ी में बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह पर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फेक व्यूज खरीदने के आरोप लगे थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बादशाह से पूछताछ की। मुंबई पुलिस ने कहा कि बादशाह ने अपने गाने के लिए 72 लाख में 7.2 करोड़ व्यूज खरीदे थे।

बादशाह अपने गाने 'पागल है' के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने फेक व्यूज खरीदे। मुंबई पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बादशाह ने यह स्वीकार भी कर लिया कि उन्होंने अपने गाने के फेक फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए एक एजेंसी को करीब 72 लाख रुपये दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications