..................... शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में मिल गए दो दिल? Badshah and Mrunal Thakur dating rumour comes from Shilpa Shetty Diwali Party - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में मिल गए दो दिल? बादशाह और मृणाल ठाकुर को लेकर उड़ी अफवाह!

badshah, mrunal thakur

दिवाली पार्टी के साथ साथ अगर इश्क मोहब्बत की बातें भी होने लगें तो क्या बात है। इस वक्त नए कपल को लेकर चर्चा है और लगातार गॉशिप हो रही है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और सिंगर रैप बादशाह की।

जी हां, शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृणाल और बादशाह को हाथ पकड़कर शिल्पा की दिवाली पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है और लोग लगातार बातें कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "मृणाल और बादशाह कल शिल्पा की दिवाली पार्टी में थे। क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?" एक शख्स ने यह भी लिखा, 'वास्तव में ऐसा नहीं लग रहा है कि वे डेटिंग कर रहे हैं... मुझे लगता है कि वे अलविदा कह रहे थे।

आशा करते हैं कि यह सच नहीं है...क्या उनके किसी तेलुगु लड़के को डेट करने की अफवाह भी नहीं थी?'' एक ने लिखा, ''लगता है नया जोड़ा आ रहा है मार्केट में।'' एक ने लिखा, ''ये कैसी जोड़ी है।'' लुक्स की बात करें तो इसमें मृणाल ठाकुर हैं जिन्होंने हरे रंग का एथनिक लुक पहना था।

बादशाह ने इस दौरान काले रंग के कपड़े पहने थे और शानदार लग रहे थे। मृणाल ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी और बादशाह की कई तस्वीरें साझा कीं। दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरों में इस रुमर कपल ने होस्ट शिल्पा शेट्टी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

हालांकि इन दोनों की बीच क्या चल रहा है और इसकी सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि बादशाह लगातार खबरों में रहते हैं। हाल ही में अपने गाने को लेकर वो विवाद में आए थे और लोगों का कहना है कि वो इस गाने के जरिए हनी सिंह पर निशाना साध रहे थे।

Read more about: badshah mrunal thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X