..................... Badrinath Ki Dulhaniya new poster Alia Bhatt Varun Dhawan - Hindi Filmibeat

#Poster: 2017 का सबसे क्यूट पोस्टर...सुपरक्यूट सीक्वल

वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म का नया पोस्टर इसका एलान बड़े ही सुपरक्यूट अंदाज़ में कर रहा है।

वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है और इस बात का एलान धर्मा प्रोडक्शन्स ने बड़े ही सुपरक्यूट अंदाज़ में किया है। वरूण धवन और आलिया भट्ट फिल्म के नए पोस्टर में नज़र आ रहे हैं जिस पर लिखा है 2 Months to go.

गौरतलब है कि ये फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल कह कर प्रचारित की गई लेकिन वास्तव में फिल्म दुल्हनिया सीरीज़ की अगली फिल्म होगी। और इस बार हीरो - हीरोइन का प्यार होगा बदरीनाथ में।

badrinath-ki-dulhaniya-new-poster-alia-bhatt-varun-dhawan

फिल्म को लेकर काफी दिलचस्प चीज़े फैन्स को बताई जा चुकी है। पहले तो वरूण धवन ने बद्रीनाथ नाम का टैटू अपने हाथ पर करवाया है। वहीं फिल्म के लिए बीते ज़माने के सुपरहिट गाने तम्मा तम्मा को वापस से बनाने की कोशिश की गई है।
[17 साल बाद...सुपरहिट सीक्वल से एंट्री करेंगे ये #SuperstarSon]

अब ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा कि ये सीरीज़ बॉलीवुड में चलेगी कि नहीं। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर और धर्मा प्रोडक्शन्स की हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया को लोगों ने काफी पसंद किया था। और तभी से करण जौहर इन दोनों फिल्मों की फ्रेंचाइज़ी बनाने की कोशिश में थे।

वैसे आने वाले समय में स्क्रीन पर रोमांस की बाढ़ आने वाली है। जानिए किन फिल्मों में फैन्स को मिलने वाला है रोमांस का सुपरडोज़ -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X