अक्षय कुमार के साथ हुआ तो हंसी आई.. सलमान खान पर बवाल.. और अब!
बद्रीनाथ की दुल्हनिया के एक सीन पर काफी बवाल उठाया जा रहा है, जहां गुंडे वरूण धवन के साथ जबरदस्ती करते हैं। लेकिन बता दें, बॉलीवुड में यह नया नहीं है।
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया पूरी तरह से इंटरटेनिंग फिल्म थी। फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया.. यही कारण है कि फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन.. लेकिन.. इन सबके बीच फिल्म एक कंट्रोवर्सी में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, फिल्म में सीन दिखाया गया है कि जहां कुछ गुंडे बद्री (वरूण धवन) की इज्जत लूटे की कोशिश करते हैं। इतने में आलिया कुछ लोगों को साथ लेकर आती है और वरूण को बचाती है।
160 करोड़ कमाई.. 2017 की पहली 'ब्लॉकबस्टर' हो सकती है ये फिल्म!
बहरहाल, फिल्म में यह सीन काफी मजाकिये ढ़ंग से पेश किया गया है, जिसे देख दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। लेकिन वहीं कुछ लोगों को यह सीन गले से नीचे नहीं उतरी और उन्होंने जमकर आपत्ति जताई।

लोगों ने विरोध जताया कि फिल्म में छेड़खानी के सीन को और रेप जैसे मुद्दे को काफी हल्के में दिखाया गया है और यह समाज के हित में नहीं है। बहरहाल, फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने अपनी फिल्म पर सफाई देते हुए कहा कि इस सीन को दिखाने का सिर्फ यही उद्देश्य था कि बद्री को हर तरह से टूटा हुआ दिखाना था।
इतना ही नहीं, शशांक खेतान ने कहा कि रेप सीन पर मजाक करने की बात है, तो आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में भी ऐसा किया गया था। लेकिन जब उसे कॉमेडी के तौर पर लिया जा सकता है तो बद्रीनाथ को क्यों नहीं।
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब रेप या शारीरिक छेड़खानी जैसे मुद्दों को बॉलीवुड में मजाक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications