कोरिया तक पहुंचा 'बदो बदो' का वायरस, Aoora का वीडियो वायरल, पाकिस्तान कर रहे हैं ऐसी बातें?

चाहत फतेह अली खान का गाना बदो बदी ने सोशल मीडिया पर आग लगाई हुई है। भले ही उनका गाना यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया हो लेकिन आज भी लोग इस गाने के मुरीद हैं।
इस वक्त कोरियन पॉप सिंगर Aoora का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में औरा को अपने साथियों के साथ बदो बदी गाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल उन्होने चाहत के इस गाने को रिक्रिएट किया है और इसपर लिप सिंक करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो को खुद औरा ने साझा किया था और लोगों को ये काफी सरप्राइजिंग लग रहा है। हाल ही में जब चाहत का ये गाना डिलीट हुआ था तो वो काफी दुखी हुए थे।
Aoora के गाने पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैँ। एक ने चौंकते हुए लिखा है, ''ये गाना पाकिस्तान से बाहर चला गया।'' एक का कहना है, ''कोरिया भी पहुंच गया वायरस।'' एक ने लिखा, ''कोरियन चाहत फतेह अली खान।'' एक ने लिखा, ''वाह यह पाकिस्तानी गाना है।'' एक ने लिखा, ''आजकल पाकिस्तान का मशहूर गाना।'' एक ने लिखा, ''क्या इसको पता है ये पाकिस्तान के मशहूर गायक का गाना है।'' एक ने लिखा, ''बदो बदी कोरिया तक पहुंच गया।''
कई सितारों ने किया क्रिएट
गाने को चाहत फ़तेह अली खान ने गाया और इसके लिए जो तरीके उन्होन चुना था वो लोगों को हैरान करने वाला था। साल 2024 में अप्रैल के महीने में यूट्यूब पर यह गाना अपलोड किया था। इसने रिलीज होकर पूरे देश में ही नहीं, बल्कि सीमा पार भी धूम मचा दी। दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा जैसी कई भारतीय हस्तियों ने इस गाने को अपने व्लॉग्स या टिकटॉक पर इस्तेमाल किया। ऐसा कहा जा रहा था कि गाना ट्रेंडिंग है और लोग भी इसको सर्च कर रहे हैं। चाहत के अलावा, बदो बदी गाने में एक महिला मॉडल वाजधन राव भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











