..................... 'बदो बदी' गाना यूट्यूब से किया गया डिलीट, चाहत फतेह अली खान के गाने ने कर दिया था धमाका! 'Bado Badi' song deleted from YouTube, Chahat Fateh Ali Khan's song had created a blast! - Hindi Filmibeat

'बदो बदी' गाना यूट्यूब से किया गया डिलीट, चाहत फतेह अली खान के गाने ने कर दिया था धमाका!

viral video news

सोशल मीडिया पर जब कुछ भी वायरल होता है तो वो धमाका कर देता है। जैसा की बदो बदी सॉन्ग ने किया था। लोगों की जुबां पर बदो बदो गाना था। लेकिन अब एक चौकाने वाली खबर आई है कि इस गाने को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है।

खबरें हैं कि 28 मिलियन से अधिक बार देखे गए इस गाने को कथित तौर पर कॉपीराइट मुद्दे पर उनके चैनल से हटा दिया गया था। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं। इस गाने को प्रसिद्ध नूरजहाँ के जाने माने ट्रैक 'बदो बदी' से लेकर इसको रीमिक्स करते पेश किया गया था।

गाने को चाहत फ़तेह अली खान ने गाया और इसके लिए जो तरीके उन्होन चुना था वो लोगों को हैरान करने वाला था। साल 2024 में अप्रैल के महीने में यूट्यूब पर यह गाना अपलोड किया था। इसने रिलीज होकर पूरे देश में ही नहीं, बल्कि सीमा पार भी धूम मचा दी।

दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा जैसी कई भारतीय हस्तियों ने इस गाने को अपने व्लॉग्स या टिकटॉक पर इस्तेमाल किया। ऐसा कहा जा रहा था कि गाना ट्रेंडिंग है और लोग भी इसको सर्च कर रहे हैं। चाहत के अलावा, बदो बदी गाने में एक महिला मॉडल वाजधन राव भी हैं,

जिन्होंने हाल ही में चाहत फतेह अली खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि गायिका ने वीडियो सॉन्ग में उनकी भूमिका के लिए उन्हें केवल 4,000 रुपये का भुगतान किया था। हालांकि सोशल मीडिया से इस गाने से करीब 7 मिलियन की कमाई हुई थी।

लोग कर रहे हैं ऐसी बातें

इस गाने के डिलीट होने की खबर के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''गाना कम, टॉर्चर ज्यादा था, अभी एक लोटा लोटा, पतला लोटा, छोटा लोटा, बाकी है उसको भी दिमाग लगा के डिलीट करो।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''गाना नहीं बवासीर था।'' एक ने लिखा, ''वाह चलो अच्छा है ये बवासीर भी अब जड़ से खत्म हुआ जिधर देखो बस यही गाना जैसे गाना नही बवासीर बना गया हो।'' इस तरह से लोग खुश हो रहे हैं।

Read more about: viral video news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X