क्या है 'बदो बदी' सिंगर का असली नाम? कैसे बन गए चाहत फतेह अली खान, खुद किया खुलासा!

'बदो बदी' गाना तो आपने जरूर सुना होगा। इस गाने ने सामने आकर धमाका करल दिया था और इस गाने के सिंगर को लेकर बातें होना शुरु हो गईं थीं। लेकिन अब सिंगर चाहत अली खान ने एक ऐसा खुलासा किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
चाहत फतेह अली खान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बता रहें हैं कि कैसे वो चाहत फतेह अली खान बने, हालांकि उनका ये असली नाम नहीं है। चाहत ने कहा, ''आतिफ भाई मेरा असल नाम है काशिफ राणा, आज से साढे आठ साल पहले जब मैंने ये सोच लिया कि अब मैने सिंगिंग करनी है तो फिर मैने नाम चेंज किया।
मेरे दोस्तों ने मेरा नाम रखा चाहत क्योंकि मैं काफी मोहब्बत करता हूं। फिर मैने आगे फतेह अली खान लगा दिया क्योंकि मैने किसी ना किसी पे तो फोकस करना था। तो फिर मैने कव्वाली से स्टार्ट किया तो मैने उनका नाम आगे लगा लिया।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने रिएक्ट करना शुरु कर दिया। एक ने लिखा है, ''पागल अली खान।'' एक ने लिखा, ''किस एंगल से सिंगर है भाई तू।'' एक ने लिखा, ''ज़बरदस्ती क्यों बनना चाहती हो सबकी जान।'' एक ने लिखा, ''काश तुम अल्लाह का रास्ता चुन लेते। अल्लाह तुम्हें अच्छी हिदायत दे।'' एक ने लिखा, ''तू बिल्कुल सपेरा लग रहा है, जाओ काही सांप का खेल दिखाओ।'' एक ने लिखा, 'तुम 8 साल पहले मर क्यों नहीं गए।''
लाहौर में हुआ जन्म
पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान की बात करें तो उनका जन्म लाहौर में हुआ और सोशल मीडिया पर उनका यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस पर अभी तक तीन से चार लाख रील्स प्लीज भी बनाई जा चुकी है और यूट्यूब पर भी इस गाने के डिलीट होने तक इसपर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 'बदो बदी' शब्द का इस्तेमाल पहले गाने में भी किया गया और इसका उर्दू में अगर हम अर्थ जानते हैं तो बद का मतलब बुरे होने की अवस्था या भाव होता है। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications