'कान से खून निकल आएगा..' 'बदो बदी' सिंगर चाहत फतेह अली खान का दूसरा गाना रिलीज, गाली दे रहे हैं लोग!

chahat fateh ali khan viral video

'बदो बदी' के बाद चाहत फतेह अली खान ने धमाका कर दिया था। बिना सिर पैर के इस गाने लोगों को काफी एंटरटेन किया था। इसके बाद गाने को कॉपीराइट के चलते यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया था।

लेकिन अब चाहत फतेह अली खान ने फिर से नया धमाका किया है। जी हां, उन्होने एक गाना और रिलीज किया है जिसके बाद लोगों के रिएक्शन आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। इस गाने का टाइटल 'काश काश' है।

वीडियो में आपको ना तो म्यूजिक समझ में आने वाला है और ना ही बोल। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग का मूड खराब हो गया है और लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

लोगों के कमेंट्स की बात करें तो एक ने लिखा है, ''कोरोनो से भी ज्यादा ख़तरनाक है ये वायरस।'' एक ने लिखा, ''अब से छोटे बच्चों को ऐसे बोलना पड़ेगा सो जा नहीं तो चाहत फतेह अली आ जाएगा।'' एक ने लिखा, ''चौदवी की रात हो मालिक मौत तेरे साथ हो तू वापसी गाने आए ऐसी ना कोई बात हो।'' एक ने लिखा, ''भाई ये रोमांटिक गाना नहीं, ये तो रोमांस से भरा हुआ है, गाने के बोल क्या हैं, बोल क्या हैं, बोल तो कोई सोच नहीं सकता।'' एक ने लिखा, ''ये एडिटर को थेरेपी दिलवा दे कोई।'' एक ने लिखा, ''कानों से खून निकलवाकर मानेगा क्या तू।'' इस तरह से लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं। मजेदार बात ये है कि चाहे गाली तो या तारीफ करो, चाहत फतेह अली खान सबके कमेंट्स लाइक कर रहे हैं।

बदो बदो से मशहूर हुए

साल 2024 में अप्रैल के महीने में यूट्यूब पर यह गाना अपलोड किया था। इसने रिलीज होकर पूरे देश में ही नहीं, बल्कि सीमा पार भी धूम मचा दी। दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा जैसी कई भारतीय हस्तियों ने इस गाने को अपने व्लॉग्स या टिकटॉक पर इस्तेमाल किया। ऐसा कहा जा रहा था कि गाना ट्रेंडिंग है और लोग भी इसको सर्च कर रहे हैं। चाहत के अलावा, बदो बदी गाने में एक महिला मॉडल वाजधन राव भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X