अजहर की करीबी ज्वाला करेंगी आयटम नंबर
अजहर की करीबी ज्वाला अब फिल्मों में आयटम नंबर करती नजर आने वाली हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बैडमिंटन सुपर स्टार ज्वाला गुट्टा की। कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता और टॉप भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा बहुत जल्द तेलगू फिल्म 'गुंडे जारी गालानथायिंडे' (जीजेजी) के आयटम नंबर में दिखायी पड़ने वाली हैं।
अपने इस फैसले पर खुश होती हुई ज्वाला ने कहा कि वो अपने लाइफ में बहुत कुछ करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने आयटम नंबर के लिए हां बोला। मुझे डान्स के स्टेप के लिए एक हफ्ते तक रिहर्सल करनी पड़ी, इसमें मजा आया।

वैसे कई अवार्ड समारोह में ज्वाला गु्ट्टा को क्रिकेटर श्रीसंत के साथ डांस करते हुए देखा गया है। वैसे पिछले कुछ समय से ज्वाला गुट्टा अपने खेल के कारण नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के करीबी रिश्तों के कारण चर्चा में थीं। यहां तक कहा गया कि ज्वाला और उनके पति चेतन आनंद के बीच हुए तलाक का कारण भी अजहर हैं क्योंकि ज्वाला को लेकर अजहर के जीवन में भी उतार-चढ़ाव आये थे।
लेकिन बाद में सुनने को आया कि ज्वाला की नजदीकियां अजहर से नहीं बल्कि अजहर के बेटे से थी। आपको बता दें कि अजहर ने ज्वाला को एक बीएमड्ब्लू् भी गिफ्ट की थी। अजहर और अजहर के बेटे को अक्सर ज्वाला के साथ देखा जाता है। खैर यह तो बीती बातें हो गयीं देखते हैं कि ज्वाला का जलवा फिल्मों के लिए ज्वाला साबित होता है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











