ये क्या हो रहा है..बदलापुर के दोनों पोस्टर हॉलीवुड से कॉपी!
वरूण धवन की आगामी फिल्म 'बदलापुर' एक ओर जहां वरूण के लुक्स को लेकर सूर्खियों में है। वहीं, कल फिल्म की दो पोस्टर्स भी रिलीज किये गए। कोई दो राय नही है कि फिल्म के टीजर पोस्टर ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाने का काम किया है।

फिल्म के पहले पोस्टर में जहां फिल्म के नाम को संस्पेंस के साथ दिखाया गया है। वहीं दूसरे पोस्टर में वरूण के एंग्री यंग मैन लुक को दिखाया गया है। ब्लैक एंड ग्रे बैकग्राउंड में बनाये गये पहले पोस्टर में दो रेलवे ट्रैक दिख रहा है, और दोनों ट्रैक के बीच लिखा है फिल्म का नाम 'बदलापुर'। लेकिन इतना ही नहीं, नाम के नीचे एक टैगलाइग भी लिखा गया है जो काफी दिलचस्प है। टैगलाइन है, ''डोंट मिस दि बिगनिंग'', यानि की फिल्म की शुरूआत न छोड़ें।
लेकिन फिल्म के पोस्टर्स पहली झलक में जितना ही संस्पेंस और उत्सुकता क्यों न पैदा कर लें, दूसरी झलक में यह देखी देखी सी लगती है। जी हां, अब हम आपको बताते हैं कि फिल्म का सिर्फ पहला पोस्टर ही नहीं, बल्कि दूसरा पोस्टर भी हॉलीवुड फिल्म से मिलता जुलता है।
जहां, फिल्म का पोस्टर काफी हद तक Leonardo DiCaprio की फिल्म इंसेप्शन से मिलती जुलती है। वहीं, दूसरी पोस्टर को देखकर आपको Gerard Butler की फिल्म 300 याद आएगी। दोनों फिल्मों की पोस्टर में एक्टर ने जो एंग्री एक्सप्रेशन दिखाया है, वह काफी हद तक एक जैसी है।
श्रीराम राघवन ने निर्देशन में बन रही फिल्म 'बदलापुर' 20 फरवरी 2015 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरूण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दकी, यमी गौतम और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
