Box Office this week- वरुण-नवाज की बदलापुर से दर्शकों को भारी उम्मीदें
वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म बदलापुर से दर्शकों को भारी उम्मीदें हैं। दर्शकों का मानना है कि वरुण धवन जिस तरह से बदलापुर के प्रोमो में नज़र आ रहे हैं उस हिसाब से फिल्म बेहतरीन होने वाली है। बदलापुर के निर्देशक श्रीराम का भी कहना है कि बदलापुर एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने काफी मेहनत की है और लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आएगी।
फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि रघु (वरुण धवन) की पत्नी यामी गौतम और उसके बेटे को एक चोर मार देता है। जिसके बाद रघु उस चोर से अपनी पत्नी और बेटे की मौत का बदला लेने के लिए उसकी तलाश करता है। उस दौरान उसकी मुलाकात दिव्या दत्ता और हुमा कुरैशी से होती है। रघु के जीवन में कौन कौन से मोड़ आते हैं और वो किस तरह से इन मुश्किलों का सामना करता है ये जानने के लिए तो आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
वरुण धवन का कहना है कि रघु किरदार को निभाने के लिए उन्होंने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से प्रेरणा ली थी। तेरे नाम में सलमान खान ने जिस तरह का किरदार निभाया है उस किरदार को देखकर वरुण को लगा कि जब सलमान इतना मुश्किल किरदार निभा सकते हैं तो वो क्यों नहीं। वैसे जहां तक फिल्म का सवाल है तो कहीं ना कहीं बदलापुर में भी तेरे नाम जैसा ही अंत नज़र आ रहा है।
क्योंकि वरुण ने बताया कि बदलापुर का अंत कुछ ऐसा होगा कि लोग बातें करते हुए बाहर निकलेंगे कि फिल्म का अंत कुछ ऐसा भी हो सकता था।


Click it and Unblock the Notifications
