Pre release Review- बदलापुर वरुण-नवाज के लिए गेम चेंजर
वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, यामी गौतम, हुमा कुरैशी और दिव्या दत्ता की फिल्म बदलापुर इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों सो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी फिल्मों का सूखा सा पड़ गया है। बदलापुर में वरुण धवन ने ऐसा किरदार निभाया है जो कि आपको हैरान कर जाएगा। वरुण ने एक ऐसे पति की भूमिका अदा की है जिसकी पत्नी और बेटे को एक चोर मार डालता है।
बदलापुर के किरदार रघु को निभा पाना वरुण के लिए काफी मुश्किल था क्योंकि ये एक ऐसा किरदार था जो कि असल में वरुण की उम्र के हिसाब से काफी परिपक्व था। वरुण को इस किरदार में खुद को ढालने में काफी मुश्किल हुई लेकिन उन्होंने इसे एक चैलेंज के रुप में लेते हुए इसे निभाया। साथ ही अपने अभिनय से उन्होने लोगों को काफी इँप्रेस भी किया है।
हाल ही में बदलापुर की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों ने जमकर वरुण और नवाजुद्दीन की तारीफ की और उन्हें काफी सराहा। आइये जानते हैं बदलापुर की प्री रिलीज रिव्यू क्या है।


Click it and Unblock the Notifications