..तो 'बदलापुर' की वजह से आलिया से दूर हुए वरूण!
फिल्म बदलापुर को लेकर वरूण धवन कितने गंभीर हैं, यह इसी से पता चलता है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने न सिर्फ अपने दोस्तों से बल्कि अपने परिवार से भी दूरी बना ली है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि वरूण खुद बताते हैं कि इस फिल्म की वजह से उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। खासकर उनके रिश्तों में, चाहे वह कितने भी अच्छे दोस्त हों।
एक अंग्रेजी डेली से बात करते हुए वरूण ने कहा कि वे इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। क्योंकि इस फिल्म की वजह से उनमें कई बदलाव आए हैं। आलिया भट्ट से दूर होने की बात पर वरूण ने बताया कि बदलापुर शूटिंग के दौरान वे किसी से भी बात नहीं करते थे। शूट दिसंबर तक चली और तब तक उन्होंने पूरी दुनिया से कटकर सभी से एक दूरी बना ली थी। यहां तक की वरूण अपने परिवार वालों से भी नहीं मिलते थे।
पढ़ें-कहानी की Band, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया
आलिया से अपने रिश्ते पर बात करते हुए वरूण ने आगे कहा कि, बदलापुर ने न सिर्फ आलिया, बल्कि सभी दोस्तों के साथ मेरे रिश्ते को बदल दिया है। और मुझे बदलापुर के लिए चुकाना पड़ा। मेरा लगभग अपने सभी पुराने दोस्तों से संपर्क टूट गया है। मैंने अपने एक बहुत अच्छे दोस्त की शादी छोड़ दी और वह मुझसे काफी गुस्सा भी है। मेरी पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव आया है।
वरूण ने बताया कि, कुछ को छोड़कर मेरे सारे दोस्त फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई मुझे इतना गुस्सा है कि वह मुझे देंगे। मुझे यकीन है कि मेरे दोस्त बदलापुर देखेंगे और काफी खुश होंगे। आपको बता दें, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म बदलापुर 20 फरवरी 2015 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
