Box Ofiice- बदमाशियां, डर्टी पॉलिटिक्स और हे ब्रो
होली का त्योहार है और लोगों में काफी जोश, नशा, उत्सुकता नज़र आ रही है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ हमारे बॉक्स ऑफिस पर ठडी छाई हुई है। किसी तरह का कोई जोश टिकट की खिड़कियों पर या ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर नज़र नहीं आ रहा और हो भी क्यों ना आखिर पिछले कुछ सालों से चली आ रही बोरियत को इस साल भी जो बढाया गया है।

इस साल होली पर एक साथ पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें बदमाशियां, हे ब्रो, डर्टी पॉलिटिक्स और कॉफी ब्लूम शामिल हैं। इनमें से बदमाशियां फिल्म में फिल्मिस्तान के एक्टर शारिब हाशमी के होने से फिल्म को थोडी पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्मिस्तान से दर्शकों को अपने अभिनय से इंप्रेस कर चुके शारिब एक बार फिर से दर्शकों को बदमाशियां से एंटरटेन करने का वादा कर रहे हैं।
इसके अलावा हे ब्रो भी एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। हे ब्रो फिल्म के गाने लोगों को थोड़ा पसंद आ रहे हैं और साथ ही फिल्म के डासिंग सीक्वेंस के चलते फिल्म को थोड़ी चर्चा मिल रही है।
अब बात करते हैं डर्टी पॉलिटिक्स की जिसमें हमारी विवादित क्वीन मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिका में हैं। डर्टी पॉलिटिक्स की रिलीज डेट पिछले तीन हफ्तों से बार बार आगे बढ़ाई जा रही थी और आखिरकार इस हफ्ते रिलीज हो रही है। ये फिल्म पॉलिटिक्स पर आधारित है और काफी विवादों से घिरी होने के चलते फिल्म को काफी सुर्खियां भी मिली हैं। कुल मिलाकर अंदाजा यही है कि इस हफ्ते भी बदलापुर और पिछले हफ्ते रिलीज हुई दम लगाके हाइशा ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











