Box Office- बदलापुर का 6 दिन का कलेक्शन 35 करोड़
वरुण धवन की फिल्म बदलापुर ने रिलीज के 6 दिनों में 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन करीब 7 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। उसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। बदलापुर से वरुण धवन ने खुद को बतौर एक्टर साबित करने का एक बड़ा कदम उठाया था जो कि उनके लिए काफी लाभदायक प्रतीत हो रहा है।

वरुण धवन की फैन फॉलोइंग जो कि अभी तक 18 से कम साल के बच्चों में थी अब वो बढ़कर एडल्ट सेक्शन में भी फैल चुकी है। हालांकि ए सर्टिफिकेट फिल्म होने के चलते बदलापुर को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी वरुण धवन की फिल्म को मिलनी चाहिए थी लेकिन इसके बावजूद वरुण के इस एक्सपेरिमेंट को दर्शकों व क्रिटिक्स की सरहाना मिली।
रिलीज के छंठे दिन यानी बुधवार को बदलापुर ने करीब 3 करोड़ की कमाई की। जिसे मिलाकर अब बदलापुर 35 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। इस हफ्ते नाना पाटेकर की अब तक छप्पन 2 व आयुष्मान खुराना की दम लगाके हाइशा रिलीज हो रही है जिनेस बदलापुर को किसी तरह का कोई नुकसान होने कीं संभावनाएं काफी कम हैं। उम्मीद है कि बदलापुर अपने पहले हफ्ते के अंत तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications