Box Office- बदलापुर ने तीन दिन में पार किये 24 करोड़
वरुण धवन, हुमा कुरैशी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और यामी गौतम की फिल्म बदलापुर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने तेजी पकड़नी शुरु की और फिल्म ने अपने फर्स्ट वीकेंड में करीब 24 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। बदलापुर फिल्म में वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की परफॉर्मेंस लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई।
यहां तक कि हुमा कुरैशी, यामी गौतम और दिव्या दत्ता ने अपने अपने किरदारों में दर्शकों को बेहद लुभाया। श्रीराम राघवन ने बदलापुर में अपने बेहतरीन निर्देशन की छाप छोड़ी है। हालांकि फिल्म का अंत और शुरु से लेकर अंत तक बिखरी निगेटिवटी ने दर्शकों को थोड़ा सा निराश भी किया और शायद इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पर भी पड़ा।
लेकिन कुल मिलाकर पहले हफ्ते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन संतोषजनक रहा। बदलापुर ने पहले दिन करीब 7 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन 8.75 और तीसरे दिन 8.25 से ज्यादा की कमाई की। कुल मिलाकर बदलापुर का तीन दिनों का कलेक्शन रहा 24 करोड़।
फिल्हाल इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और उम्मीद की जा रही है कि बदलापुर फिल्म का कलेक्शन इस हफ्ते बढ़ सकता है। फिल्म को लोगों द्वारा काफी अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं और साथ ही क्रिटिक्स ने भी बदलापुर को अच्छे रिव्यू दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications

















