Box Office- बदलापुर ने चार दिन में कमाए 28 करोड़

वरुण धवन की बदलापुर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास तो नहीं लेकिन अपनी लागत से ज्यादा कमाई करके साल 2015 की सफल फिल्मों में अपना नाम शामिल कर लिया है। बदलापुर फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में करीब 28 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि इस हफ्ते भी किसी बड़ी फिल्म के रिलीज ना होने के चलते उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते के अंत तक बदलापुर 40 करोड़ के आस पास का बिजनेस कर लेगी।

बदलापुर ने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ की कमाई की दूसरे दिन 8.75 और तीसरे दिन 8.25 करोड़ की कमाई करके पहले सप्ताहांत में फिल्म की कुल कमाई थी 24 करोड़। इसके बाद पहले सोमवार को बदलापुर की कमाई घटकर 4.15 करोड़ रह गयी। तो कुल चार दिनों में बदलापुर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 28 करोड़ रुपये।

फिल्म में वरुण धवन और खासतौर से नवाजुद्दीन सिद्दिकी की काफी तारीफ की जा रही है। लोगों को नवाजुद्दीन सिद्दिकी का अभिनय बेहद पसंद आ रहा है और इसके अलावा वरुण धवन द्वारा निभाए गये रघु के किरदार को भी लोग पसंद कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की एंडिंग जरुर दर्शकों को थोड़ा निराश कर रही है।

इस हफ्ते बॉक्सऑफिस पर चार फिल्में रिलीज हो रही हैं लेकिन इनमें से कोई भी ऐसी नहीं है जो बदलापुर को टक्कर दे सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X