Box Office- वर्ल्ड कप के चलते बदलापुर हुई फ्लॉप
श्रीराम राघवन की फिल्म बदलापुर क्रिटिक्स को पसंद आई, हालांकि फिल्म का अंत दर्शकों को थोड़ा निराश कर गया लेकिन फिल्म के गाने और फिल्म में कलाकारों के परफॉर्मंस ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। जहां तक बात है बॉक्स ऑफिस सक्सेस की तो बदलापुर फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में मात्र 15.75 करोड़ रुपये कमाए हैं जो कि फिल्म के लिए सोचे गये बिजनेस से काफी कम हैं।
वरुण धवन, हुमा कुरैशी, यामी गौतम और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की बदलापुर ने पहले दिन करीब 7.20 करोड़ का बिजनेस किया और दूसरे दिन करीब 8.75 करोड़ का बिजनेस किया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ी बढ़ोतरी जरुर हुई लेकिन इसके बावजूद फिल्म पिछले हफ्ते रिलीज हुई रॉय को टक्कर देने में काफी पीछे रह गयी।
फिल्म के बिजनेस में इतनी कमी के पीछे वर्ल्ड कप 2015 को भी एक बड़ी वजह बताया जा रहा था। अब रविवार को भी इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के चलते बदलापुर फिल्म के कलेक्शन में और कमी होने की आशंका है। मैच के अलावा बदलापुर की एंडिंग भी दर्शकों को थोड़ी निराशाजनक लगी और इतनी ज्यादा दुखभरी फिल्म होने के चलते भी दर्शक फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं कर पाए।


Click it and Unblock the Notifications
